Delhi Police News: दिल्ली में क्राइम ब्रांच का एक्शन, इंटरस्टेट ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 60 लाख की चरस बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.436 किलो फाइन क्वालिटी चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव से लाई गई थी और इसे मुंबई में सप्लाई किया जाना था. जहां पार्टी और नाइट लाइफ में इसकी काफी मांग रहती है.
ट्रेन छूटने से ठीक पहले पकड़े गए आरोपी
क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम को 19 मार्च को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला एक तस्कर दिल्ली में चरस की सप्लाई करने आने वाला है. सूचना के आधार पर टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने पहले जीटी करनाल बाइपास पर जाल बिछाया. लेकिन आरोपी पुलिस की मौजूदगी भांपकर वहां से निकल गए.
इसके बाद टीम ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर हिमाचल से आने वाली बसों की जांच की. मगर आरोपी फिर भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे. आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन से मुंबई जाने वाले हैं. इसके बाद टीम हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची और महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से ट्रेन छूटने से कुछ ही मिनट पहले दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
1 किलो से ज्यादा फाइन क्वालिटी चरस बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.436 किलो फाइन क्वालिटी चरस बरामद हुई. इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में NDPS एक्ट की धारा 20/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह चरस कुल्लू जिले के मलाणा गांव निवासी नौलू राम से खरीदी गई थी.
पुलिस टीम ने मलाणा में उसके घर पर छापा भी मारा, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है. दोनों आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार आरोपी ओम चंद उर्फ ओमू हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है. वह वहां टाटा सूमो टैक्सी चलाता है. दूसरा आरोपी प्यारे सिंह ओमू का चचेरा भाई है और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर और मुंबई में ड्रग्स लेने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Delhi Weather Today: झमाझम बारिश के बाद आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? आंधी-तूफान के साथ गरज, जानें IMD का अलर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







