JDU की अहम बैठक खत्म, निशांत भी रहे मौजूद, नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा, 'कोई कन्फ्यूजन...'

Mar 7, 2026 - 18:48
 0
JDU की अहम बैठक खत्म, निशांत भी रहे मौजूद, नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा, 'कोई कन्फ्यूजन...'

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बैठक खत्म होने के बाद उनके आवास से निकल गए हैं. इस दौरान संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक हाउस दिल्ली में चलेगा तब तक नीतीश कुमार जी दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय वो बिहार में रहेंगे.

उन्होंने आगे कहा, ''कोई कन्फ्यूजन ना फैलाया जाए. नीतीश कुमार के सहयोग से ही बिहार की सरकार चलेगी. निशांत कल (08 मार्च) एक बजे जदयू कार्यालय में पार्टी ज्वाइन करेंगे और कल से ही वो पार्टी का कामकाज शुरू करेंगे और आगे पार्टी उनकी भूमिका तय करेगी.''

नीतीश कुमार बिहार सरकार को गाइड करेंगे- संजय झा

संजय झा ने कहा, ''बहुत लोगों को लगता है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. लेकिन मैं बता दूं कि बिहार में 2025 से 2030 तक जो सरकार चलेगी, उसमें नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में सरकार चलेगी. उन्होंने शुक्रवार को हुए बैठक में बोला भी है और लिखा भी है. पार्टी को वो काम देखेंगे, वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सरकार को गाइड करेंगे और निशांत जी भी पार्टी का काम करेंगे और आने वाले समय में पार्टी जो उन्हें जिम्मेदारी देगी, उसे वो निभाएंगे.'' 

युवा विधायकों के साथ भी निशांत कुमार की बैठक हुई- संजय झा

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ये भी बताया कि हमारे युवा विधायकों के साथ भी निशांत कुमार की बैठक हुई है. कल शाम में जब मुख्यमंत्री जी के आवास पर जो हमारे विधानमंडल दल की बैठक थी, जिसमें सारे MLAs, सारे MLC, पार्टी के सांसद मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारे लोगों की बैठक बुलाई थी. उस बैठक में मुख्यमंत्री के सामने मैंने ही प्रस्ताव दिया और सभी ने उसका समर्थन किया.

'JDU के सभी नेता चाहते थे कि निशांत पार्टी में काम करें'

उन्होंने आगे कहा, ''पार्टी के बहुत सारे साथी जो लंबे समय से मुख्यमंत्री के साथ हैं या पार्टी के जो समर्थक हैं, शुभचिंतक हैं, पार्टी के नेता हैं विधायक हैं, सभी लोगों की इच्छा थी कि निशांत कुमार आकर पार्टी में काम करें. रविवार (08 मार्च) को एक बजे निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे. 

नीतीश कुमार ने बिहार को दलदल से निकाला- संजय झा

जेडीयू के भविष्य के सवाल पर उन्होंने कहा, ''जेडीयू का भविष्य राज्य की जनता तय करती है. बिहार की जनता ने 2025 के चुनाव में पार्टी का भविष्य तय कर दिया. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव हुआ था और सरकार चल रही है. नीतीश कुमार विचार सभी से करते हैं लेकिन जो भी वो फैसला लेते हैं उन्हीं का फैसला होता है. 20 साल वो मुख्यमंत्री रहे. दलदल से बिहार को निकाला.'' 

बिहार और जेडीयू का भविष्य उज्ज्वल- संजय झा

उन्होंने आगे कहा, ''पूरे बिहार के लोगों को लगता है कि नीतीश कुमार हैं तो हम सभी सुरक्षित हैं. ये सच्चाई है. स्वभाविक तौर से उनके फैसले से बिहार के लोग दुखी हैं लेकिन एक बात ये भी है कि उन्होंने जो फैसला लिया है तो पूरी पार्टी उनके साथ है. नीतीश कुमार की लिगेसी को निशांत कुमार आगे ले जाएंगे. हम सभी लोग उनके फैसले के साथ हैं. बिहार और जेडीयू का भविष्य उज्ज्वल है. नीतीश कुमार जी कार्यकाल बिहार का स्वर्णिम काल कहलाएगा.'' 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.