पाकिस्तान की बर्बादी का सबसे बड़ा सबूत मिला, तबाह हुए नूर खान और मुरीदके एयरबेस की नई सैटेलाइट तस्वीरें

May 28, 2025 - 11:33
 0
पाकिस्तान की बर्बादी का सबसे बड़ा सबूत मिला, तबाह हुए नूर खान और मुरीदके एयरबेस की नई सैटेलाइट तस्वीरें

Operation Sindoor: भारत का ऑपरेशन सिंदूर इतिहास में दर्ज हो गया. इस ऑपरेशन ने दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा करवा दिया. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ चलना भारी पड़ गया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत आतंक के खिलाफ की थी, लेकिन पाक सेना ने इसे अपना बना लिया. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा. इसकी नई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं.

दरअसल मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने पाकिस्तान के मुरीदके और नूरखान एयरबेस की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद उसे काफी नुकसान पहुंचा है. नूरखान बेस का एक पूरा हिस्सा ध्वस्त हो गया है. वहीं मुरीदके के कमांड सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है.

मुरीदके और नूरखान पाकिस्तान के लिए क्यों हैं अहम

रावलपिंडी के चकला में स्थित नूरखान एयरबेस पाकिस्तानी वायुसेना का अहम केंद्र है. यह पाकिस्तान आर्मी के हेडक्वार्टर के काफी करीब है. यहां सी-130, हरक्यूलिस और आईएल-78 जैसे विमान तैनात रहते हैं. भारत की जवाबी कार्रवाई में नूरखान बेस को काफी नुकसान हुआ. मुरीदके फॉरवर्ड ऑपरेशनल बेस है. यहां ड्रोन और लड़ाकू विमानों को रखा जाता है. बर्राक, बायरक्तर टीबी2 और विंग लूंग 2 जैसे ड्रोन तैनात रहते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सिखाया सबक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की और पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, लेकिन इसके ठीक बाद पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा खोल दिया. उसने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की. पाक को यह गलती भारी पड़ गई. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया. उसके कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. पाकिस्तान अंत में सीजफायर के लिए मजबूर हो गया. हालांकि उसने इसके बाद भी सीमा पर गोलीबारी की थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.