Sultanpur News: सुल्तानपुर में बच्चों के विवाद में फायरिंग, सगे भाइयों को मारी गोली, 1 की मौत और एक गंभीर

Mar 6, 2026 - 12:19
 0
Sultanpur News: सुल्तानपुर में बच्चों के विवाद में फायरिंग, सगे भाइयों को मारी गोली, 1 की मौत और एक गंभीर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बच्चे से शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, विवाद में आरोपियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है. वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल, यह मामला देहात कोतवाली के जनऊपुर गांव से सामने आया है, इसी गांव के रहने वाले वीरेंद्र प्रताप सोनकर होमगार्ड हैं. आज सुबह उन्हीं के लड़के मोहित सोनकर का गांव के ही रमेश सोनकर के बेटे से विवाद हो गया था. उस समय इन लोगों ने सुलह समझौता कर लिया था. देर शाम रमेश सोनकर अपने बेटे और घर की महिलाओं के साथ लाठी डंडे और असलहा लेकर आ धमका और विवाद करने लगा.

आरोपियों ने वीरेंद्र सोनकर के परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

विवाद बढ़ता देख वीरेंद्र की पत्नी शारदा ने बेटों को अंदर कर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसी बीच विवाद रोकने के लिए मंगल की पत्नी बाहर निकली तो विपक्षियों ने उसे लाठी से पीट दिया. जिसके बाद ये सभी बाहर निकले, लेकिन पहले से तैयार रमेश सोनकर के बेटे भोलू सहित अन्य लोगों ने वीरेंद्र के परिवार वालों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई.

वीरेंद्र के दोनों बेटों को लगी गोली

इस घटना में वीरेंद्र के दोनों बेटों मोहित सोनकर और मंगल सोनकर को गोली लग गई, जबकि  वीरेंद्र सोनकर, मां शारदा सोनकर सहित तीन लोग घायल हो गए. पीड़ित परिजनों की माने तो रमेश का बेटा भोलू गांजा बेचने का कार्य करता है और गांव में दबंगई करता है.

इलाज के दौरान एक की मौत, एक हालत गंभीर

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित, मंगल उनके पिता वीरेंद्र सहित सभी को जिला अस्पताल लेकर आई. जहां इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई, जबकि मंगल सोनकर की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस अधीक्षक चारु निगम की माने तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय थाने की गठित कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.