हिमाचल प्रदेश में बिगड़े रहेंगे मौसम के तेवर, 6 जिलों में ओलावृष्टि-अंधड़ का अलर्ट जारी
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में इन दिनाें लगातार मौसम की बेरुखी जारी है. माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 28 मई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है. 23 और 24 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमाैर जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व आंधी, चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
22, 25 से 28 मई को अंधड़ का येलो अलर्ट जारी है. हालांकि, राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों की सुबह हल्के बादलों के साथ हुई है.
इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम खराब बना रहने का अनुमान है. इस दौरान प्रदेश के निचले व मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बारिश के आसार है. आने वाले एक से दाे दिनाें में प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ चल सकती है.
60km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच चला हुआ है. जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इस दाैरान हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. आज राजधानी शिमला व आसपास के इलाके में माैसम साफ बना हुआ है.
मौसम विभाग की मानें ताे आने वाले आगामी दिनों में बारिश के बाद तापमानों में भारी सगिरावट दर्ज की जा सकती है. जून के दुसरे सप्ताह के कई दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पर्यटकों की संख्या पर भी असर
मई माह में मौसम की बेरुखी लगातार लोगों को परेशान कर रही है. किसान बागवान तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से दुःखी हो चुके हैं. पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे पर्यटन व्यवसायियों को नुकसान का डर सता रहा है. मई खतम हाेने में शायद ही कुछ दिन गए हैं जब मौसम नहीं बिगड़ा है.
जून में भी यही हालात बने रहने की आशंका बनी रही तो, सभी क्षेत्रों में नुक़सान का खतरा बना रहेगा. क्योंकि 2023 में भी लगातार बारिशों के चलते मानसून में भारी तबाही हुई थीं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







