सस्ती कीमत में मिलेगी 10000mAh से बड़ी बैटरी, एक बार चार्ज करने पर दो दिन चलेगा यह फोन, जानें कब होगा लॉन्च

Feb 11, 2026 - 11:48
 0
सस्ती कीमत में मिलेगी 10000mAh से बड़ी बैटरी, एक बार चार्ज करने पर दो दिन चलेगा यह फोन, जानें कब होगा लॉन्च

पिछले कुछ समय से देखा जाए तो स्मार्टफोन कंपनियों ने बैटरी पर अपना फोकस बढ़ा दिया है. 2025 के अंत में Honor ने पहला 10,000mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च कर तहलका मचा दिया था. अब कुछ दिन पहले ही रियलमी ने भारत समेत कई मार्केट्स के लिए अपना पहला 10,000mAh बैटरी पैक वाला Realme P4 Power लॉन्च किया था. अब एक बार फिर Honor सस्ती कीमत में बड़ा धमाका करने को तैयार है. कंपनी अब 10,000mAh से भी बड़े बैटरी पैक के साथ अब तक का सबसे सस्ता फोन लॉन्च करने वाली है.

Honor X80 से धमाका करेगी कंपनी

दावा किया जा रहा है कि Honor के अपकमिंग फोन Honor X80 में 11,000-12,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो दो दिन तक चलेगी. इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा और यह उन लोगों के लिए पहली पसंद बन सकता है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ की जरूरत होती है. सबसे खास बात है कि कंपनी इसे किफायती बनाने पर जोर दे रही है. चाइनीज सोशल मीडिया वीबो की एक पोस्ट के मुताबिक, इस फोन की कीमत लगभग 13,000 रुपये तक हो सकती है. इस तरह देखा जाए तो जंबो बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता फोन होगा.

ये हो सकते हैं Honor X80 के स्पेसिफिकेशंस

Honor X80 में 6.81 इंच का LTPS डिस्प्ले मिल सकता है और इसे Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस किए जाने की उम्मीद है. इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का लेंस दिया जा सकता है. बता दें कि कंपनी की तरफ से अभी तक इनमें से किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं हुई है.

बैटरी को लेकर बढ़ा कंपीटिशन

अगले कुछ महीनों में चाइनीज ब्रांड शाओमी दो नए फोन लाने वाली है, जिनमें जंबो बैटरी मिलेगी. इनमें से एक को अगले कुछ दिनों में लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में 10,000mAH से बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. रियलमी भी 15,000mAh की बैटरी वाले फोन का टीजर भी दिखा चुकी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 18 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग और 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करेगा. 

ये भी पढ़ें-

एआई और डीपफेक कंटेट पर लेबल हुआ जरूरी, सरकार ने कड़े किए नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.