भारत में फिर पैर पसारने लगा कोरोना! महाराष्ट्र में 100, गुजरात में 15, केरल में 183, जानें अन्य राज्यों का हाल

May 23, 2025 - 16:50
 0
भारत में फिर पैर पसारने लगा कोरोना! महाराष्ट्र में 100, गुजरात में 15, केरल में 183, जानें अन्य राज्यों का हाल

Covid-19 News Cases In India: भारत में एक बार फिर कोविंड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात से नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में लगभग 100 मामले सामने आए तो गुजरात में 15 नए केस देखने को मिले. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक नवजात बच्चे का मामला सामने आया है.

मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम और अहमदाबाद जैसे शहरों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मई में अब तक मुंबई में कोविड-19 के 95 मामले सामने आए हैं, जो कि जनवरी से महाराष्ट्र के कुल 106 मामलों की तुलना में एक बड़ा इजाफा है. कम से कम 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और मरीजों को केईएम अस्पताल से सेवन हिल्स अस्पताल में ट्रांसफर किया जा रहा है.

हरियाणा से तीन मामले आए सामने

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं. एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुरुग्राम से दो और फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है. गुरुग्राम में हाल ही में मुंबई से लौटी 31 साल की महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके अलावा 62 साल का एक शख्स भी संक्रमित पाया गया है, जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं था. अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है.

वहीं, फरीदाबाद में पल्ला क्षेत्र के सेहतपुर निवासी 28 साल के सिक्योरिटी गार्ड कोविड संक्रमित पाया गया. पिछले कई दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित होने के बाद वह इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गया था. अधिकारी ने बताया कि वहां कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई.

गुजरात में मिले कई मामले

गुजरात के अहमदाबाद में 15 मामले सामने आए. इन मरीजों में कोरोना का जेएन.1 वैरिएंट मिला. इन सभी मरीजों का इलाज चल रहा है. ये वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह ही है, जो पहली बार अगस्त 2023 में पाया गया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

तमिलनाडु में 12 नए मामले

तमिलनाडु में भी हाल ही में मामलों में वृद्धि देखी गई है, पुडुचेरी में 12 नए मामले सामने आए हैं. चेन्नई में, डॉक्टरों का कहना है कि शुरू में इन्फ्लूएंजा के कारण होने वाले बुखार में कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण तेजी से हो रहे हैं. कर्नाटक में कई मामले बढ़े हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के अनुसार, कर्नाटक में कोविड-19 के 16 सक्रिय मामले सामने आए हैं.

देश की अन्य जगहों का हाल

इसी तरह ओडिशा में भी एक नया मामला मिला है और फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है. केरल में अब तक 182 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में 5 नए मामले मिले हैं. पुणे नगर निगम की स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. नीना बोराडे ने कहा, "मई में हमारे पास केवल एक मामला था - मंजरी से 87 साल के एक व्यक्ति, जो अब ठीक हो चुका है." उन्होंने बताया कि संशोधित केंद्रीय दिशा-निर्देशों के लंबित रहने तक नागरिक अस्पतालों में कोविड-19 परीक्षण रोक दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Covid-19: भारत में फैल रहा कोविड का नया वेरिएंट! अब तक 2 लोगों की मौत, एक्सपर्ट्स बोले- कभी खत्म नहीं...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.