Grahan and Panchak 2026: सूर्य ग्रहण-अग्नि पंचक एकसाथ, कुंभ सहित 3 राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़

Feb 10, 2026 - 12:17
 0
Grahan and Panchak 2026: सूर्य ग्रहण-अग्नि पंचक एकसाथ, कुंभ सहित 3 राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़

Surya Grahan and Agni Panchak 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 फरवरी का दिन बेहद अशुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन से न सिर्फ खतरनाक अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं बल्कि सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. खास बात ये है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लग रहा है.

सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु माने जाते है. पंचक और सूर्य ग्रहण दोनों ही शुभ नहीं माने जाते हैं. ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा, इन्हें अगले उस दिन बेहद सावधानी बरतनी होगी.

अग्नि पंचक और सूर्य ग्रहण एकसाथ

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा. शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. हालांकि, ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन ग्रहण के समय सृष्टि की ऊर्जा में बदलाव आता है इसलिए राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा.

17 फरवरी 2026 को सुबह 09:05 पर अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं और जो 21 फरवरी 2026 को रात 7.07 पर समाप्त होंगे.

इन राशियों पर मंडरा रहा खतरा

सिंह राशि

  • पंचक और सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर आपको आर्थिक तौर पर परेशान करेगा. सहयोग न होने के कारण बिजनेस में गिरावट आ सकती है.
  • नए निवेश करने से बचें. जमीन या घर बेचने-खरीदने से पहले दो बार सोचें.
  • अनावश्यक खर्चे आएंगे. बजट गड़बड़ा सकता है.
  • गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग हैं. लंबी दूरी की यात्राएं टालें.

कुंभ राशि

  • सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है. ये शनि की राशि है ऐसे में कार्य में लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है.
  • मन परेशान रहेगा, अपनों के बीच बहस हो सकती है.
  •  कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें.
  • पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं.
  • जमा पूंजी का उपयोग सोच-समझकर करें.

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण चुनौतीपूर्ण साबित होगा.पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति बनेगी.
  • शक्की स्वभाव रिश्तों में दूरियां पैदा करेगा. राहु आपको गलत संगत में डाल सकता है इसलिए अपने व्यवहार और वाणी पर काबू रखें.
  • वहीं आग से जुड़े कार्य भूलकर भी न नकरें. काम का प्रेशर बढ़ेगा लेकिन नौकरी बदलने का जोखिम न लें.

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की बेरंग जिंदगी में आएंगी डबल खुशियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.