AAP के नए सिपाही तैयार, कई राज्यों में तैनात किए प्रभारी, अरविंद केजरीवाल ने किसे दी जिम्मेदारी?
AAP Prabhari and Sah Prabhari List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार (22 मई) की सुबह कई राज्यों में प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है. एक लिस्ट जारी करते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश से लेकर केरल तक AAP के नए जिम्मेदार नेताओं को बधाई दी.
आप के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जो लिस्ट जारी की गई है, उसके अनुसार दिलीप पांडेय को प्रवासी समन्वयक बनाया गया है. वहीं, जीतेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश का प्रभारी, ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश प्रभारी, महेंद्र यादव को उत्तराखंड प्रभारी, धीरज टोकस को राजस्थान का प्रभारी और प्रकाश जरवाल को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है.
आप ने नियुक्त किए सह-प्रभारी
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पाण्डेय, विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया है. उत्तराखंड के लिए घनेंद्र भारद्वाज को सह प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के लिए विजय फुलारा को सह प्रभारी चुना गया है.
Aam Aadmi Party herby announces the following office bearers 👇
— AAP (@AamAadmiParty) May 22, 2025
Congratulations to all 🙌 pic.twitter.com/qkbKSHXEng
आतिशी ने दी बधाई
आतिशी ने आम आदमी पार्टी की ओर से प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट शेयर करते हुए नवनियुक्त जिम्मेदार नेताओं को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "सभी साथियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं".
आप छात्र इकाई ने भी किया बड़ा ऐलान
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ने भी एक बड़ा फैसला लिया है. आप की नवगठित छात्र शाखा एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर ऑल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने दिल्ली के विश्वविद्यालयों में अपनी पहुंच बढ़ाने और छात्र सक्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिविधियों की घोषणा की है. एएसएपी के संयुक्त सचिव दीपक बंसल ने कहा, 'एएसएपी ने पहले ही डीयू के कई कॉलेजों में एक इकाई स्थापित कर ली है. हम एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने वाले हैं ताकि छात्र हमसे आसानी से जुड़ सकें. एएसएपी दिल्ली के हर जिले में बारहवीं कक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेगा.'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







