बिहार: मां-बाप के इकलौते बेटे को समस्तीपुर में मार डाला, चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, मौके पर मौत
Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना बीते बुधवार (21 मई, 2025) की रात की है. मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर-13 निवासी स्व. सुरेश सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
साथियों के साथ बैठा था… इसी दौरान हुआ विवाद
घटना के संबंध में यह बात सामने आई है कि मृतक श्रीराम सिंह अपने कुछ साथियों के साथ एक स्थान पर बैठ कर नशापान कर रहा था. इसी दौरान आपस में ही गांव के वार्ड नंबर-11 निवासी विजय राय के पुत्र मनीष कुमार राय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस पर मनीष कुमार राय ने श्रीराम सिंह पर चाकू से कई बार वार कर दिया. घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई.
चाकूबाजी के दौरान उसे बचाने आया एक दूसरा युवक भी घायल हो गया. उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद हत्या का आरोपी मनीष कुमार राय फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ पहुंचे. मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीण आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
पूरे मामले में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है. परिजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुट गई थी. इसी क्रम में आरोपी युवक मनीष कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. उधर घटना के बाद युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद विवाद का कारण पता चल पाएगा.
यह भी पढ़ें- Patna News: फायरिंग से थर्रा उठा पटना, क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 3 लोगों को मारी गोली, जानें पूरा मामला
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







