Border 2 BO Day 3: संडे को ‘बॉर्डर 2’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ के हुई पार, 'धुरंधर' के एक नही दो रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Jan 26, 2026 - 11:13
 0
Border 2 BO Day 3: संडे को ‘बॉर्डर 2’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ के हुई पार, 'धुरंधर' के एक नही दो रिकॉर्ड किए ध्वस्त

सनी देओल की लेटेस्ट देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही अपनी दमदार परफॉर्मेंस से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. वहीं उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म ने वीकेंड पर तगड़ा जंप दिखाया है और शानदार कलेक्शन कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’  ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है.

‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन  अनुराग सिंह ने किया है और  ये फिल्म जे पी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था जिसके चलते इसने शानदार ओपनिंग की और अब ये पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा चुकी है. गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’  ने रविवार को सॉलिड ग्रोथ दिखाते हुए शनिवार से ज्यादा कलेक्शन किया है.

  • फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 21.67 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 49. 32 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 54.5 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’  की तीन दिनों की कुल कमाई अब 121 करोड़ रुपये हो गई है.

बॉर्डर 2’ ने लगातार तीसरे दिन धुरंधर के एक नहीं दो रिकॉर्ड तोड़े दी मात
‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर रही है. रिलीज के के तीसरे दिन यानी ओपनिंग वीकेंड पर एक बार फिर इसने धुरंधर को एक नहीं दो बार मात दे दी है.

  • बता दें कि धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड पर 106.5 करोड की कमाई की थी. वहीं बॉर्डर 2’ ने 121 0 करोड़ कमाकर  इस रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है.
  • वहीं पहले संडे को बॉर्डर 2 ने 54. 5  करोड़ की कमाई कर धुरंधर के पहले रविवार के 44.80 करोड़ के कलेक्शन को भी मात दे दी है.
  • गौरलब है कि ये लगातार तीसरा दिन है जब ‘बॉर्डर 2’ ने धुरंधर का गुरूर तोड़ा है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म मंडे टेस्ट में क्या कमाल कर पाती है.

बॉर्डर 2’ बनी सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर कमाल कर दिया है. इसी के साथ ये फिल्म जाट को पछाड़कर सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. 

ये हैं सनी देओल की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट कलेक्शन कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक

  • गदर 2 (2023)-525.50 करोड़
  • बॉर्डर 2 (2026)- 121 करोड़ (3 दिन)
  • जाट (2025)- 90.34 करोड़
  • गदर: एक प्रेम कथा (2001)- 76.88 करोड़
  • यमला पगला दीवाना (2011)- 55 करोड़
  • बॉर्डर (1997)- 39.45 करोड़
  • यमला पगला दीवाना 2 (2013)-36.8 करोड़
  • सिंह साब द ग्रेट (2013)- 36 करोड़
  • द हीरो: द लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003)- 26.22 करोड़
  • इंडियन (2001)- 24.21 करोड़

बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा ने अहम रोल प्ले किया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.