'धुरंधर' के कहर से कांपी 'अखंडा 2', 'किस किस को प्यार करू 2' का हुआ बेडा गर्क, जानें- मंडे कलेक्शन

Dec 16, 2025 - 12:55
Jan 8, 2026 - 12:07
 0
'धुरंधर' के कहर से कांपी 'अखंडा 2', 'किस किस को प्यार करू 2' का हुआ बेडा गर्क, जानें- मंडे कलेक्शन

सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' का डंका बज रहा है. वहीं, कपिल शर्मा की लेटेस्ट 'किस किसको प्यार करूं 2'  शुरुआत से ही ठंडा परफॉर्म रही है. इन बॉलीवुड फिल्मों के बीच साउथ से नंदमुरी बालाकृष्ण की 'अखंडा 2' की परफॉर्मेंस अच्छी है जबकि कलमकावल और द डेविल अब सुस्त होती नजर आ रही हैं. ऐसे में चलिए यहरां जानते हैं इन फिल्मों ने इस मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

'धुरंधर' की दूसरे मंडे की कमाई कितनी रही?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'  बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म के लीड कलाकारों के दमदार अभिनय, आदित्य धर के निर्देशन और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूत बनी हुई है और कमाल का बिजनेस कर रही है. ये फिल्म पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ कमा चुकी थी. वहीं 8वें दिन इसकी कमाई 32.5 करोड़ रही. इसके बाद 9वें दिन का कलेक्शन 53 करोड़ और 10वें दिन का कारोबार 58 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 29 करोड़ की कमाई की कमाई की है. इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 379.75 करोड़ रुपये हो गया है.

'किस किसको प्यार करूं 2' ने मंडे को कितना कलेक्शन किया?
अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुकाबिक इस कॉमेडी सीक्वल ने चौथे दिन भारत में लगभग 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो 1 करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे रहा. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की, जिसके बाद शनिवार को इसमें मामूली ग्रोथ हुई और यह 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. रविवार को इसने लगभग 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की.

जिसके बाद ओपनिंग वीकेंड में इसने लगभग 7.20 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सोमवार के कलेक्शन को मिलाकर, फिल्म का अनुमानित भारतीय नेट कलेक्शन अब 8.1 करोड़ रुपये हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 ‘तेरे इश्क में’ ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई?
धनुष और कृति सेनन स्टारर  ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है. लेकिन धुरंधर सहित कई नई फिल्मों के आने के बाद से इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. तीसरे मंडे को तो ये फिल्म लाखों में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 50 लाख की कमाई की है. इसी के साथ इसका 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 113.85 करोड़ रुपये हो गया है.

'अखंडा 2: थांडवम' की मंडे की कमाई कितनी रही?
'अखंडा 2: थांडवम' को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले तीन दिनों में शानदार परफॉर्म किया. दरअसल बालकृष्ण के फैंस ने इस फिल्म की रिलीज़ को उत्सव की तरह मनाया और चार दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार बरकरार है. सैकनिल्क वेबसाइट के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सोमवार को 'अखंडा 2: थांडवम' ने भारत में लगभग 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन सिर्फ चार दिनों में लगभग 66.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही लगभग 61.10 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

'कलमकावल' ने कितनी की दूसरे मंडे को कमाई? 
ममूटी स्टारर फिल्म 'कलमकावल' ने शुरुआत में तो अच्छा परफॉर्म किया. यहां तक कि इसका पहला हफ्ता भी ठीक गुजरा और इसने 26.3 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन नई रिलीज फिल्मों के बाद से इसकी कमाई की रफ्तार हर दिन कम होती जा रही है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को तो ये लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कलमकावल' ने 11वें दिन यानी सेकेंड मंडे को 75 लाख रुपये कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 32.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.