पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! भारत ने ऑक्सफोर्ड बहस में शहबाज-मुनीर के झूठ का किया पर्दाफाश

Nov 29, 2025 - 12:38
 0
पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! भारत ने ऑक्सफोर्ड बहस में शहबाज-मुनीर के झूठ का किया पर्दाफाश

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ को बेनक़ाब कर दिया है. इस बार मामला ऑक्सफोर्ड यूनियन की बहस का है, जहां पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत बहस से पीछे हट गया. लेकिन भारत के वरिष्ठ अधिवक्ता साई दीपक ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी आरोप पूरी तरह झूठे हैं.

दरअसल, गुरुवार को ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत-पाकिस्तान पर होने वाली बहस से पहले पाकिस्तान हाई कमीशन ने ट्वीट किया कि भारतीय वक्ता आखिरी समय पर हट गए, इसलिए पाकिस्तान को वॉकओवर जीत मिली. पाकिस्तान की तरफ से बहस का विषय था- “भारत की पाकिस्तान नीति सिर्फ पॉपुलिज़्म है जिसे सुरक्षा नीति का नाम दिया जा रहा है.” पाकिस्तानी टीम में हिना रब्बानी खर, लंदन में पाकिस्तानी राजदूत मोहम्मद फैसल और पूर्व जनरल जुबैर महमूद हयात शामिल थे. पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की टीम में जनरल एमएम नरवणे, सुब्रमण्यम स्वामी और सचिन पायलट थे, जो बहस से हट गए. लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग थी.

साई दीपक ने पाकिस्तान के दावों को किया खारिज

वरिष्ठ अधिवक्ता साई दीपक, जो भारत की तरफ से कन्फर्म स्पीकर थे, उन्होंने पाकिस्तान के दावों को गलत साबित कर दिया. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन का वह ईमेल भी जारी किया जिसमें 27 नवंबर के इवेंट के लिए उनकी उपस्थिति की पुष्टि थी. दीपक ने बताया कि यूनियन ने बाद में कहा कि नरवणे और स्वामी उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अन्य नाम सुझाने को कहा गया.

दीपक ने बताया कि सुहेल सेठ और प्रियंका चतुर्वेदी से यूनियन ने संपर्क कर कन्फर्म किया था, लेकिन छोटे नोटिस के कारण दोनों ने मना कर दिया. प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सार्वजनिक रूप से बताया कि यूनियन ने जुलाई में उनसे बात की थी, लेकिन अचानक 25 नवंबर को कन्फर्मेशन मांगा, जो संभव नहीं था. इसके बावजूद साई दीपक ब्रिटेन पहुंचे और उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले मनु खजुरिया और पीटी सतीश की टीम तैयार कर ली. बहस शुरू होने से तीन घंटे पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन का फोन आया कि पाकिस्तानी टीम यूके नहीं पहुंच पाई है, इसलिए बहस कैंसिल कर दी गई.

साई दीपक ने खराब प्रबंधन पर जताई नाराजगी

साई दीपक ने इस असंगत और खराब प्रबंधन पर नाराजगी जताई. बाद में पता चला कि बहस रद्द करने का निर्णय लेने वाला आयोजक मूसा हरराज, पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री मुहम्मद रज़्ज़ा हयात हरराज का बेटा है. दीपक का दावा है कि पाकिस्तानी टीम वास्तव में यूके पहुंच चुकी थी और ऑक्सफोर्ड में होटल में रुकी हुई थी.

दीपक ने खुलेआम चुनौती दी कि अगर पाकिस्तान की टीम ऑक्सफोर्ड में मौजूद है, तो सामने आकर बहस करे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम क्यों छुप रही है, जैसे उनके आतंकी छुपते हैं? लाइव बहस कर लो, दुनिया देखेगी. अब भी पाकिस्तान हाई कमीशन यही दावा कर रहा है कि भारत बहस से पीछे हट गया, लेकिन उनके पास अपने आरोप का कोई सबूत नहीं है.

ये भी पढ़ें-

सोलर रेडिएशन की वजह से गड़बड़ हुआ फ्लाइट कंट्रोल! दुनिया भर में सैकड़ों उड़ानें प्रभावित, क्या है पूरा मामला?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.