'आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों को कमजोर बनाने के लिए...', ABP Summit में गरजे उदयनिधि स्टालिन, सरकार पर लगाए ये आरोप

Nov 25, 2025 - 11:24
 0
'आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों को कमजोर बनाने के लिए...', ABP Summit में गरजे उदयनिधि स्टालिन, सरकार पर लगाए ये आरोप

चेन्नई में सोमवार (25 नवंबर) को आयोजित एबीपी सदर्न राइजिंग मीटिंग में तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कोयंबटूर मेट्रो को लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह कोई उपलब्धि नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अपेक्षाओं के अनुसार हम अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने एबीपी नेटवर्क को दोबारा आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद भी दिया.

कार्यक्रम के दौरान उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र खुद को ‘यूनियन सरकार’ के रूप में संबोधित करने की बात करता है, लेकिन कोयंबटूर मेट्रो प्रोजेक्ट को सिर्फ इसलिए मंजूरी नहीं दी गई क्योंकि जनसंख्या पर्याप्त नहीं बताई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रदेश का नाम बदलने की कोशिश की, लेकिन विरोध बढ़ने पर उन्हें पीछे हटना पड़ा.

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी शक्तियों को अपने हाथ में रखने की कोशिश कर रही है. आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों को राजनीतिक रूप से कमजोर बनाने और राजनीतिक रूप से मजबूत राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में बीजेपी काम कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.