Delhi Blast: दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके में देवरिया का शिवा घायल, कपड़े खरीदने गया था बाजार

Nov 11, 2025 - 15:43
 0
Delhi Blast: दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके में देवरिया का शिवा घायल, कपड़े खरीदने गया था बाजार

दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का शिवा जायसवाल भी घायल हुआ है. दिल्ली के ही एलएनजीपी अस्पताल में शिवा का इलाज चल रहा है. परिजनों के मुताबिक उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है. शिवा के घर वाले उसे देखने दिल्ली चले गये है.

शिवा जायसवाल की बहन रंजना जायसवाल ने बताया कि बम ब्लास्ट हादसे में शिवा के घायल होने की जानकारी उन्हें टीवी के माध्यम से मिली. यह खबर सुनकर शिवा के परिवार के लोग बेचैन हो गए और बेटे का हाल जानने के लिए शिवा की मां फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गई. यह खबर सुनने के बाद शिवा के शुभचिंतकों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है.

रेडीमेड कपड़े लेने दिल्ली गया था

भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बा निवासी शिवा जयसवाल (28)पुत्र स्वर्गीय सुभाष जायसवाल भलुअनी चौराहे पर ही रेडीमेड की दुकान चलता है. बीते 9 नवंबर को वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीद करने दिल्ली गया था. शिवा की बहन भी दिल्ली रहती है. कपड़ों की खरीद करने के बाद शिवा अपनी बहन के घर जा रहा था. मगर रास्ते में ही वह बम ब्लास्ट की चपेट में आ गया. शिवा की बहन ने बताया कि शिवा की हालत अब ठीक है. शिवा चार बहनों का अकेला भाई है. कस्बे के लोग उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं.

बहन का कहना है कि शिवा अस्पताल में भर्ती है. हमको टीवी के माध्यम से जानकारी मिली है. उसकी हालत समान है, मेरी मां दिल्ली गई है उसे देखने के लिए है.

आज भी करनी थी खरीददारी

शिवा की दुकान में काम करने वाली सानिया कहना है कि शिवा कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गए थे. कल मार्केटिंग करने गए थे. उस समय घायल हो गए, आज भी उन्हें मार्केटिंग करना था. उनके बहन के द्वारा जानकारी हुई और टीवी के माध्यम से जानकारी हुई.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.