इन देशों ने 2025 एशिया कप के लिए कर दिया अपनी टीम का एलान, जानें टूर्नामेंट की A टू Z डिटेल्स

Aug 17, 2025 - 19:49
 0
इन देशों ने 2025 एशिया कप के लिए कर दिया अपनी टीम का एलान, जानें टूर्नामेंट की A टू Z डिटेल्स

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा. इससे पहले पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने पहले ही एशिया कप के लिए प्रारंभिक स्क्वॉड का एलान कर दिया था. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इससे पहले सिर्फ दो बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया है.

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम.

एशिया कप के लिए बांग्लादेश का प्रारंभिक स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमिम, मोहम्मद नईम शेख, सौम्य सरकार, मोहम्मद परवेज हुसैन इमन, तौहीद हृदय, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शमीम हसन पटवारी, नजमुल हसन शंटो, रिशाद हसन, शाक महेदी हसन, तनवीर इस्लाम, नासुम अहमद, हसन महमूद, तस्किन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन, नाहिद राना, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, नुरुल हसन सोहन, महीदुल इस्लाम भुइयां अंकों और सैफ हसन.

एशिया कप के लिए बांग्लादेश का प्रारंभिक स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, वफीउल्लाह तरखील, इब्राहिम ज़द्रान, दरवेश रसूली, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, नंगयाल खरोटी, शरफुद्दीन अशरफ, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजाई, गुलबदीन नैब, मजीब ज़द्रान, एएम ग़ज़नफ़र, नूर अहमद, फज़ल हक फ़ारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुल्लाह अहमदजाई और बशीर अहमद.

एशिया कप में कुल 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें- भारत, पाकिस्ताान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग है. सभी 8 टीमें चार-चार कर दो ग्रुप में बंट चुकी हैं. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान है. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग है.

पहले ग्रुप स्टेज, फिर होगा सुपर-4 राउंड

एशिया कप का आयोजन दो चरण में होगा. पहले ग्रुप स्टेज में मुकाबले होंगे. जहां हर टीम अपने ग्रुप में सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद सुपर-4 में सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी. वहीं आखिरी में जो टीमें सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉप-2 में रहेंगी, उनके बीच फाइनल मुकाबला होगा.

जल्द ही होगा भारतीय टीम का एलान

भारतीय टीम भी जल्द ही एशिया कप के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अगस्त को भारतीय टीम का चयन होगा.

यह भी पढ़ें-

इन 5 क्रिकेटरों को अब कभी नहीं मिलेगा पाकिस्तान की टी20 टीम में मौका? एशिया कप की टीम से हो गया साफ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.