Cricket Record: क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी के नाम हैं सबसे ज्यादा ‘फाइव विकेट हॉल’ का रिकॉर्ड? देखिए लिस्ट

Aug 15, 2025 - 17:04
 0
Cricket Record: क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी के नाम हैं सबसे ज्यादा ‘फाइव विकेट हॉल’ का रिकॉर्ड? देखिए लिस्ट

Cricket Record: दुनिया के टॉप गेंदबाजों में सिर्फ विकेटों की संख्या ही मायने नहीं रखती, बल्कि इस बात का भी महत्व है कि उन्होंने कितनी बार अकेले ही मैच का रुख बदल दिया है और अपनी सटीक गेंदबाजी से आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. क्रिकेट में "फाइव विकेट हॉल" यानी एक पारी में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मिलाकर सबसे ज्यादा बार यह कारनामा किया है.

मुथैया मुरलीधरन – 77 बार फाइव विकेट हॉल

श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है. उन्होंने 1992 से 2011 के बीच खेले गए 495 मैचों में 77 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 9/51 है, जबकि एक मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 16/220 का रहा. मुरलीधरन ने इस दौरान कुल 1347 विकेट भी चटकाए थे.

रिचर्ड हैडली – 41 बार 5 विकेट

न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली ने 1973 से 1990 के बीच 201 मैचों में 41 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 9/52 का था. हैडली ने 589 विकेट 22.10 की औसत और 2.77 की इकॉनमी से लिए, जो उनकी जबरदस्त गेंदबाजी का सबूत है.

शेन वॉर्न – 38 बार 5 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिन मास्टर शेन वॉर्न इस सूची में तीसरें स्थान पर हैं. उन्होंने 1992 से 2007 तक 339 मैचों में 38 बार 5 विकेट लिए थे. अपने करियर में उनका बेस्ट प्रदर्शन 71 रनो पर 8 विकेट लेने था, और उन्होंने कुल 1001 विकेट 25.51 की औसत से अपने नाम किए थे.

रविचंद्रन अश्विन – 37 बार 5 विकेट

भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 2010 से अब तक 287 मैच खेल चुके हैं और 37 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 59 रन खर्च करके 7 विकेट लेने का रहा. अश्विन ने अपने करियर में कुल 765 विकेट 25.80 की औसत और 3.38 की इकॉनमी से झटके हैं.

अनिल कुंबले – 37 बार 5 विकेट

भारत के एक और दिग्गज का नाम इस लिस्ट में शुमार हैं और वो हैं महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले. उन्होंने 1990 से 2008 तक 403 मैचों में 37 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 10/74 का है, जो क्रिकेट इतिहास में बेहद दुर्लभ है. कुंबले ने अपने करियर में कुल 956 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.