IND vs ENG: एक सीरीज में 19 शतक, भारत के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, आज इंग्लैंड की पारी में भी बन सकता है इतिहास

Aug 3, 2025 - 12:11
 0
IND vs ENG: एक सीरीज में 19 शतक, भारत के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, आज इंग्लैंड की पारी में भी बन सकता है इतिहास

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के लिए इंग्लैंड दौरा यादगार रहा है. टीम इंडिया की ओर से इस सीरीज में कुल 12 शतक आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है. 5 वें टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने सीरीज का 19वां शतक लगाया. भारत ओर इंग्लैंड ने मिलकर सीरीज में 19 शतक लगाए हैं, और इंग्लैंड की दूसरी पारी अभी बाकी है. पहली बार टेस्ट की कमान संभाले हुए शुभमन गिल ने सीरीज में सबसे अधिक 4 शतक ठोके हैं.

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था, उन्होंने 101 रन बनाए थे. सीरीज के आखिरी मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण शतक ठोका. उन्होंने 164 गेंदों में 2 छक्के और 14 चौकों की मदद से 118 रन बनाए, ये इस टेस्ट में भारत की पारी में आया एकमात्र शतक है.

भारतीय बल्लेबाजों की ओर से आए 12 शतक

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक के मामले में यह सीरीज तीसरे नंबर पर आ गई है. भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सीरीज में कुल 19 शतक लगाए हैं. जायसवाल ने शनिवार को सीरीज का अपना दूसरा शतक जड़ा. टीम इंडिया की तरफ से 12 शतक आए हैं और इंग्लैंड की ओर से 7 शतक, मेजबान की दूसरी पारी जारी है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज 1955 सीरीज में 21 शतक लगे थे, वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका 2003-2004 में 20 शतक लगे थे. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 19 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है, अभी इंग्लैंड की पारी बाकी है.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड

पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम की ओर एक टेस्ट सीरीज में 12 शतक आए हैं, जबकि वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा चौथी बार हुआ. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम के मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है.

  • ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ (1955)
  • पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ (1982-83)
  • साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ (2003-04)
  • भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ (2025)

इंग्लैंड दूसरी पारी में रच सकती है इतिहास

अगर इंग्लैंड की दूसरी पारी में 2 बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिए तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी होगी. भारत और इंग्लैंड के मिलकर सीरीज में 21 शतक हो जाएंगे, जो ऐतिहासिक होगा और ऐसा होने पर मेजबान सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 50 रन बना लिए हैं, जैक क्रॉली (4) के रूप में एक विकेट गिर चुका है. इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और चाहिए और भारत को 8 विकेट. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हैं, अगर मेजबान ने लक्ष्य को हासिल कर लिया तो वह 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी. वहीं भारत जीती तो सीरीज 2-2 से ड्रा पर समाप्त होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.