Greater Noida: यमुना प्राधिकरण ने छह गांवों के किसानों को दिए आबादी भूखंड, 308 लोगों को दी गईं जमीनें
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा अधिग्रहीत और क्रय की गई भूमि के सापेक्ष किसानों को दिए जाने वाले 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का ड्रा शुक्रवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. यह ड्रा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
प्राधिकरण द्वारा किए गए इस ड्रा में छह गांवों के कुल 308 किसानों को उनके भूखंड आवंटन के नंबर प्रदान किए गए, ड्रा में शामिल गांवों में रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा और रोनीजा शामिल हैं.
किसानों को दिए गए आबादी भूखंड
यह प्रक्रिया प्राधिकरण की पारदर्शी नीति के अंतर्गत की गई और ड्रा की पूरी कार्रवाई का यूट्यूब व प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों और आम जनता को सीधी जानकारी मिल सके.
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इस मौके पर उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें आवंटित भूखंड शीघ्र ही विकसित कराए जाएंगे और मौके पर भौतिक कब्जा भी दिलाया जाएगा. इसके साथ ही जिन किसानों को इस बार ड्रा में शामिल नहीं किया जा सका, उन्हें भी जल्द भूखंड दिए जाने का आश्वासन दिया गया.
प्राधिकरण ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई
ड्रा प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर रेणुका दीक्षित, भूलेख विभाग के तहसीलदार, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. बड़ी संख्या में गांवों से आए किसान भी इस अवसर पर मौजूद थे, जो अपने अधिकार को प्राप्त कर खुशी से उत्साहित नजर आए.
यह ड्रा न केवल किसानों के अधिकारों की पूर्ति का प्रतीक है, बल्कि प्राधिकरण द्वारा विकास और पारदर्शिता के प्रति अपनाई गई गंभीरता को भी दर्शाता है. यमुना प्राधिकरण ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसानों के साथ वादों का पालन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा. ये पूरी प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है. जिसके बाद किसान भी खुश नजर आ रहे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







