Video: और कर ले स्टंट! हीरो बनने के चक्कर में समंदर में उतार दी मर्सिडीज, दलदल में फंसी कार, वीडियो वायरल
Gujarat News: गुजरात के सूरत के डुमस बीच पर हाल ही में एक घटना सामने आई है, जहां स्टंटबाजी के चक्कर में एक मर्सिडीज कार सुम्रद तट के दलदली रेत में फंस गई. यह घटना (20 जुलाई) रविवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कार के आसपास लोग खड़े हैं और कार को दलदल से बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
बता दें कि कुछ युवक अपनी मर्सिडीज कार को डुमस बीच के प्रतिबंधित क्षेत्र में ले गए, जहां वाहनों के आने पर पूरी तरह रोक है. वे समुद्र तट पर स्टंट करने के इरादे से पहुंचे थे. बारिश के कारण समुद्र तट की रेत दलदली हो गई थी और स्टंटबाजी के दौरान उनकी कार इस दलदल में फंस गई.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार दलदली रेत में बुरी तरह फंसी हुई है और कुछ लोग कार के आसपास खड़े होकर उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में कार सवार लोग परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि वे गाड़ी को दलदल से बाहर निकाल नहीं पा रहे हैं.
लोगों ने पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाए
यह कोई पहली घटना नहीं है. डुमस बीच पर पहले भी इस तरह की स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ चुके हैं, जो प्रशासन की लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शोते हैं. वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है और साथ ही साथ पुलिस की निगरानी पर सवाल भी उठाए हैं. घटना के बाद सूरत पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच भी शुरू कर दी है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







