वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका का मैच हुआ टाई, नहीं हुआ सुपरओवर; WCL ने रखा है 18 साल पुराना नियम

Jul 20, 2025 - 11:03
 0
वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका का मैच हुआ टाई, नहीं हुआ सुपरओवर; WCL ने रखा है 18 साल पुराना नियम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे ही मैच में गजब का रोमांच देखने को मिला है. वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (WICH vs SACH) का मैच टाई हो गया है, जिसके बाद बॉल-आउट करवाया गया. बारिश से प्रभावित इस मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 11 कर दी गई थी, जिसमें DLS नियम से दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन जवाब में वो सिर्फ 80 रन ही बना पाई. जब बॉल-आउट हुआ तो दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारते हुए मुकाबला अपने नाम किया.

वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए 11 ओवरों में 79 रन बनाए थे. कैरेबियाई टीम की ओर से 7 खिलाड़ियों ने बैटिंग की, जिनमें से सिर्फ 2 रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर क्रिस गेल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को 80 रन बनाने में भी काफी मुश्किलें आईं. हाशिम आमला सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जेपी डुमिनी ने 12 गेंदों में तूफानी अंदाज में 25 रन बनाए.

नहीं हुआ सुपर ओवर

सालों पहले क्रिकेट में सुपर ओवर का नियम नहीं हुआ करता था. टी20 वर्ल्ड कप 2007 को याद करें तो भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप मैच टाई हो गया था, जहां रिजल्ट के लिए बॉल आउट करवाया गया था. उससे अगले साल वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच में टाई-ब्रेकर के रूप में सुपर-ओवर का नियम पहली बार लागू किया गया था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के इस मैच में जब बॉल-आउट हुआ, तो दक्षिण अफ्रीका ने दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफलता पाई. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का यह दूसरा मैच रहा, जो बराबरी पर छूटा है. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 5 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें:

ओलंपिक में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच! नियमों पर बवाल मचना तय! समझें पूरा मामला

एमएस धोनी परिवार संग मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे, बेटी जीवा ने फोड़ा नारियल तो ऐसा रहा 'थाला' का रिएक्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.