Watch: घर से बाहर निकलने से पहले ये वीडियो जरूर देखें, लोगों को नोच रहे कुत्ते, CCTV फूटेज वायरल

Jul 17, 2025 - 12:04
 0
Watch: घर से बाहर निकलने से पहले ये वीडियो जरूर देखें, लोगों को नोच रहे कुत्ते, CCTV फूटेज वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना ने लोगों को दहला दिया है. यह घटना उस समय हुई जब एक छात्रा घर लौट रही थी और गली से अकेले गुजर रही थी. तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

गली में जा रही छात्रा पर अचानक कुत्तों ने किया हमला

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्रा गली से जा रही थी, तभी अचानक कई कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े. कुछ ही सेकंड में कुत्तों ने छात्रा को जमीन पर गिरा दिया और उसे नोचने लगे. छात्रा खुद को बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन तब तक उसके कपड़े फट गए और शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है. जैसे ही लोगों ने शोर सुना, वे दौड़कर पहुंचे और कुत्तों को भगाया. पड़ोसियों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

शिकायत करने के बावजूद भी नहीं उठाया ठोस कदम

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां बच्चे और बुजुर्ग भी इन कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं.

लोगों में अब डर का माहौल है. माता-पिता अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं. लोगों की मांग है कि नगर निगम तुरंत कार्रवाई करे और इन कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर करे.

ये भी पढ़ें-

Watch: तेज बहाव में तिनके की तरह बह गई कार, महंगी पड़ी लापरवाही, डरा देने वाला वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.