लखनऊ: LDA का बुल्डोजर एक्शन, गोल्फ सिटी और गोसाईंगंज में 43 बीघा जमीन पर 4 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Jul 16, 2025 - 11:09
 0
लखनऊ: LDA का बुल्डोजर एक्शन, गोल्फ सिटी और गोसाईंगंज में 43 बीघा जमीन पर 4 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

राजधानी लखनऊ की गोल्फ सिटी और गोसाईंगंज में अवैध अतिक्रमण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसके तहत 43 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 4 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है. एलडीए की टीम जब पहुंची तो यहां सरकारी अनुमति के बिना बेखौफ होकर कॉलोनी के निर्माण का काम किया जा रहा था, जिसके बाद टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया और बुलडोजर की कार्रवाई की. 

लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-1 और जोन-2 की टीम ने अलग-अलग अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि गोसाईंगंज के ग्राम-मलौली में लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में रामजी लाल, नीरज व अन्य के द्वारा अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग का काम करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी. 

अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से किया ध्वस्त
इसी तरह लगभग 3 बीघा जमीन पर राजकुमार, शंकर व सुरेन्द्र कुमार के द्वारा प्लॉटिंग हो रही थी. इसके अलावा आरोपी विजय मौर्या और पंकज सिंह के द्वारा भी क़रीब 8 बीघा क्षेत्रफल में अवैध तरीके से प्लॉटिंग कराई जा रही थी. एक और जगह पर आरोपी हंसराज, कल्याण सिंह, नीतू मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 6 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी. इन चारों जगहों पर प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना ही अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. 

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने सुशांत गोल्फ सिटी में की गई कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के गाँव सोनई कजेहरा में आरोपी बृजेश दुबे व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी. ये प्लॉटिंग भी बिना इजाजत के की जा रही थी, जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे. 

उन्होंने कहा कि इस अवैध प्लॉटिंग पर प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की है. इस दौरान यहां बनाई गई सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया है. 

UP: सिद्धार्थनगर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 105 साल पुरानी फागू शाह की मजार पर चला बुलडोजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.