जीवेश मिश्रा को है बिहार को गिरवी रखे जाने का डर, कहा- सत्ता की लालच में तेजस्वी यादव...

Jul 16, 2025 - 11:09
 0
जीवेश मिश्रा को है बिहार को गिरवी रखे जाने का डर, कहा- सत्ता की लालच में तेजस्वी यादव...

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए शासित बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. मंगलवार को नीतीश कैबिनेट ने रोजगार को लेकर अहम फैसला लिया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी और तीखी हो गई. तेजस्वी यादव के रोजगार पर सवाल करने पर नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर तेजस्वी का बस चले तो वह सत्ता के लालच में बिहार को गिरवी रख देंगे.

एक करोड़ नौकरी पर खड़े किए थे सवाल

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कैबिनेट ने प्रदेश में 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. अब विपक्ष ने इस पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे?

तेजस्वी के जुबानी हमले के बाद भाजपा नेता भी मैदान में कूद गए हैं. मोतिहारी पहुंचे नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, "तेजस्वी यादव को यह पता होना चाहिए कि अब तक नीतीश कुमार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है. इसलिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसे समय अनुरूप हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा."

तेजस्वी पर मंत्री जीवेश मिश्रा का निशाना

वहीं, राजधानी में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव की हालिया टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा, तेजस्वी को अगर हिम्मत है तो विकास पर चर्चा करें. उनको यह पता नहीं है कि नेशनल क्राइम रिपोर्ट में बिहार अभी अपराध के मामले में नीचे है, लेकिन वो हाय-तौबा मचाकर सिर्फ बिहार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं. अगर उनका बस चले तो वह सत्ता के चक्कर में बिहार को गिरवी भी रख देंगे.

वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बिहार में चुनावी महाभारत शुरू होने वाला है, जिसमें हम सब मिलकर दुर्योधन का नाश कर देंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar: कटिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही, बीडीओ पर गिरी गाज, निलंबन के साथ जांच शुरू

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.