World Test Championship: WTC की सबसे तगड़ी टीम कौन सी है? भारत किस नंबर पर,देखें पूरी लिस्ट

Jul 16, 2025 - 11:09
 0
World Test Championship: WTC की सबसे तगड़ी टीम कौन सी है? भारत किस नंबर पर,देखें पूरी लिस्ट

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आगमन ने टेस्ट क्रिकेट को एक नई पहचान दी है. अब हर टेस्ट मैच सिर्फ इतिहास बनाने के लिए नहीं, बल्कि चैंपियन बनने की दौड़ में भी अहम होता है. हर टीम हर मुकाबले में अंक बटोरती है और लक्ष्य होता है WTC का फाइनल जीतना.

WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इस चैंपियनशिप के दो फाइनल खेले जा चुके हैं. पहले खिताब पर न्यूजीलैंड ने कब्जा जमाया था, जबकि दूसरा खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया, लेकिन अगर बात की जाए WTC इतिहास की सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की, तो इस लिस्ट में कौन सबसे ऊपर है? आइए डालते हैं एक नजर

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

टीम                   मैच खेले   जीत

ऑस्ट्रेलिया            57         35

इंग्लैंड                 69          34

भारत                  60          32

साउथ अफ्रीका     41          22

न्यूजीलैंड             39          19

श्रीलंका               39          13

पाकिस्तान           40          13

वेस्टइंडीज           42          10

बांग्लादेश            33           5

कौन है नंबर 1?

इस वक्त WTC इतिहास में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं. उन्होंने 57 मैचों में 35 मुकाबले जीतकर इस लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है. ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टेस्ट का ताज अपने नाम किया था.

इंग्लैंड 69 मैचों में 34 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि टीम इंडिया 60 में से 32 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर बनी हुई है. हालांकि, भारत अब तक दो बार WTC फाइनल तक पहुंचा है लेकिन दोनों बार ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा है.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी मजबूत

न्यूजीलैंड, जिसने पहला WTC फाइनल जीता था, उसने अब तक 39 में से 19 मैच जीते हैं. वहीं हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विनर  साउथ अफ्रीका 41 में से 22 मुकाबले जीत चुका है, और अब उनका लक्ष्य अगला WTC फाइनल है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.