UP: भदोही में मैरिज लॉन की आड़ में जुए का धंधा, पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jul 15, 2025 - 11:48
 0
UP: भदोही में मैरिज लॉन की आड़ में जुए का धंधा, पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी के भदोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लाखों रुपयों का कैश, 4 ताश की गड्डियां, 6 मोटरसाइकिल और 20 मोबाइल भी बरामद हुआ हैं. आरोपी जुआ खेलने और खिलाने के संगठित गिरोह के तौर पर काम करता था. ये सभी शहर के वेडिंग हॉल में छुपकर जुआ खेलने का धंधा चला रहे थे. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 112 बीएनएस व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. 

पूरा मामला भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मर्यादपट्टी के निजामपुर मामदेवपुर स्थित NRS वेडिंग लॉन का है. यहां शादी विवाह जैसे शुभ कामों के लिये पहले से ही बुकिंग करानी होती है लेकिन, इस मैरिज हॉल की आड़ में यहां गैंबलिंग भी कराई जा रही थी. ये हाल राहुल बरनवाल का है जो खुद भी सालों से जुआ खेलता चला आ रहा है और कई बार अपने साथियों के साथ पकड़ा भी जा चुका है. बावजूद इसके उसने अपना खेल जारी रखा. 

मैरिज हॉल की आड़ में चल रहा था जुआ
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय और SOG की संयुक्त टीम ने छापा मारकर जुआ खेलते मैरिज लॉन के मालिक समेत 19 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है. राहुल बरनवाल ने ये लॉन खोला ही इसलिए था ताकि वो शादी-विवाह समारोह की आड़ में अपना धंधा चला सके.  उन्होंने कहा कि पुलसि को कई दिनों से जनपद में जुआ खेलने और खिलाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. 

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रविवार मध्य रात्रि में मैरिज हॉल के कमरे से कुल 19 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है. इनके पास से 4 ताश की गड्डी, 2,11,987 रुपये और 19 एंड्रॉयड व 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इसके अलावा 6 मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया है.  उन्होंने कहा कि आरोपी राहुल बरनवाल और उसके सहयोगी शमशाद अहमद, पप्पू मंसूरी और रज्जाक उर्फ राजा ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने और खिलाने का गिरोह चलाते थे. 

सभी आरोपियों के विरुद्ध भदोही सदर कोतवाली में 324/2025 धारा-112 बीएनएस व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने राहुल बरनवाल, शमशाद अहमद, रज्जाक उर्फ राजा, पप्पू मंसूरी समेत 19 आरोपियों को पकड़ा है. 

साध्वी प्राची का विवादित बयान- मुस्लिम कारीगरों पर उठाए सवाल, जिहादी साजिश का आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.