Chhattisgarh: रायपुर में युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर जूस में नशीली दवा मिलाकर किया रेप

Jul 15, 2025 - 11:47
 0
Chhattisgarh: रायपुर में युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर जूस में नशीली दवा मिलाकर किया रेप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप की वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती कांकेर की रहने वाली है. आरोपी ने उसे पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कांकेर से रायपुर बुलाया था.

यहां आरोपी ने पीड़िता को नशीला जूस पिलाकर उसका रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप कर रहा है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम चंद्रमा प्रसाद मिश्रा (55 साल) है, जो खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताता है. आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की. उसके बाद युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर कांकेर से रायपुर बुलाया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह रायपुर पहुंची, तो आरोपी उसे लेने बस स्टैंड आया. यहां से वह उसे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में ले गया, जहां उसने युवती को पीने के लिए जूस दिया. जूस में नशीली दवा मिली हुई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई.

युवती को बेहोश देख, आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए. इसके बाद आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर लंबे वक्त से उसका रेप कर रहा था.

पीड़िता के मुताबिक, होश आने के बाद आरोपी ने उसे बस में बैठाकर वापस कांकेर भेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने फिर से उसे रायपुर आने को कहा.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार किया रेप

इस बार पीड़िता ने आने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फोन पर युवती के साथ गाली-गलौच भी की. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग जगह ले जाकर कई बार उसका रेप किया.

लेकिन आरोपी से परेशान होकर अब उसने थाने आकर शिकायत करने की हिम्मत जुटाई है. वहीं, मामले की जांच कर रही डीडी नगर पुलिस ने रेप पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/25, धारा 62(2), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया.

आरोपी ने कबूला जुर्म 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा में छापेमारी की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंद्रमा प्रसाद मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.