Delhi: वसंत विहार में फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने कुचला, हिरासत में लिया गया

Jul 13, 2025 - 09:47
 0
Delhi: वसंत विहार में फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने कुचला, हिरासत में लिया गया

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. वसंत विहार इलाके से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को एक नशे में धुत ऑडी कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया. यह हादसा 9 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे का बताया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. पीटीआई के अनुसार, मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वह घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था.

हादसे में ये लोग हुए घायल

घायलों में दो दंपति और एक 8 साल की बच्ची शामिल है. पुलिस के अनुसार पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उसकी बेटी बिमला (8), पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है. ये सभी लोग मूलत राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे थे. आस पास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग सो रहे थे जिन्हें एक सफेद रंग की कार (ऑडी) ने तेज रफ्तार में आ कर रौंद दिया.

चाकल पर मामलार्ज, कानूनी प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने बताया कि ऑडी कार चला रहा व्यक्ति उत्सव शेखर (40) था, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि घटना के वक्त वह शराब के नशे में था. आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे दबोच लिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और फुटपाथ पर रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.