कहीं आपका पासवर्ड तो नहीं हुआ हैक? जानें कैसे रखें अपनी डिजिटल ज़िंदगी को सुरक्षित

Jul 11, 2025 - 11:15
 0
कहीं आपका पासवर्ड तो नहीं हुआ हैक? जानें कैसे रखें अपनी डिजिटल ज़िंदगी को सुरक्षित

Password: आजकल हमारी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन और ऐप्स में समा चुका है. हमारी पसंद, रुचियां, लोकेशन, ऑनलाइन एक्टिविटी – सब कुछ डिजिटल रूप में सेव होता है. और इस डिजिटल दुनिया की सबसे अहम चाबी है पासवर्ड. अगर पासवर्ड कमजोर हो या लापरवाही से स्टोर किया गया हो, तो हैकर्स के लिए आपके डाटा तक पहुंचना बहुत आसान हो जाता है.

पासवर्ड आखिर हैक कैसे होते हैं?

कई बार हम इतने आसान पासवर्ड चुन लेते हैं कि कोई भी उन्हें आसानी से अंदाजा लगा सकता है. कुछ लोग तो ब्राउज़र, ऐप या थर्ड पार्टी टूल्स में अपने पासवर्ड सेव कर लेते हैं जो अनजाने में बड़ी सुरक्षा चूक साबित हो सकती है.

तो फिर खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका पासवर्ड कोई न तोड़ सके और आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो ये बातें ज़रूर अपनाएं.

मजबूत पासवर्ड कैसे बनाएं?

पासवर्ड लंबा और जटिल रखें

कम से कम 12 अक्षरों वाला पासवर्ड रखें जो किसी भी शब्दकोश में न मिले. बड़े और छोटे अक्षरों, अंकों और खास चिन्हों (#, $, %, @ आदि) का मिश्रण ज़रूरी है.

नाम, जन्मतिथि या आसान शब्दों से बचें

जैसे "123456", "password", "India@2024" जैसे पासवर्ड को सबसे पहले हैकर्स ट्राय करते हैं.

हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें

एक ही पासवर्ड का हर जगह इस्तेमाल करने का मतलब है – एक चाबी से घर, दफ्तर और गाड़ी सब खोलना. अगर एक चाबी खो गई, तो सबकुछ खतरे में आ जाएगा.

पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें

अगर अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाना और याद रखना मुश्किल लग रहा है, तो पासवर्ड मैनेजर का सहारा लें. ये टूल आपके लिए मजबूत पासवर्ड बनाता है और उन्हें सुरक्षित रूप से सेव करता है. आपको बस एक मास्टर पासवर्ड याद रखना होता है.

पासवर्ड लीक हो जाए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपका पासवर्ड लीक हो गया है या किसी को पता चल गया है तो तुरंत ये कदम उठाएं.

  • सबसे पहले तुरंत पासवर्ड बदलें
  • हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं
  • 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें, ताकि पासवर्ड होते हुए भी कोई लॉगिन न कर सके
  • अपने अकाउंट का लॉगिन हिस्ट्री और सिक्योरिटी लॉग्स जांचें
  • जिन साइट्स पर वही पासवर्ड इस्तेमाल किया था, वहां भी तुरंत पासवर्ड बदलें

यह भी पढ़ें:

दुनियाभर में 16 अरब पासवर्ड हुए लीक! भारत सरकार ने Apple, Google और Facebook यूज़र्स को दी चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.