Uttar Pradesh News: आपने कई अनोखे मामले सुने और देखें होंगे, लेकिन क्या अपने कभी ये बात सुनी है कि कोई इंसान मरने के बाद भी जीवित हो सकता है? दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जिन पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है, जहां दावा है कि एक 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत होने के कुछ घंटो बाद वो दोबारा जिंदा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह मामला झांसी के भोजला गांव का है. लोगों का दावा है कि 90 साल की माया देवी को मृत घोषित करने के बाद वो दोबारा जिंदा हो गई. महिला की मौत की सूचना सभी रिश्तेदारों को भी दे दी गई थी. सभी लोग महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ भी गए थे, लेकिन जब महिला के ऊपर अंतिम क्रिया के दौरान गंगा जल छिड़का गया तो महिला दोबारा जीवित हो गई. यह घटना (4 जुलाई) की सुबह हुई थी और पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई.
देखें घटना का वायरल वीडियो.
अचानक खुशी में बदला मातम
बता दें कि महिला को मृत घोषित होने के बाद परिवार के सभी लोग महिला के शव के पास बैठकर रो रहे थे, लेकिन जैसे ही अंतिम प्रक्रिया के तहत जब माया देवी के शरीर पर गंगा जल छिड़का गया तो करीब दो घंटे बाद उनके शरीर में कुछ हरकत हुई. उनकी धड़कन शुरू हो गई और वे जीवित हो गई. इसे देखकर परिवार और गांव वाले सब हैरान हो गए. अचानक मातम खुशी में बदल गया. सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो बहुत वायरल हुआ और लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं.