बिहार: मुजफ्फरपुर में जूनियर इंजीनियर की हत्या, घर में घुसकर चाकू गोदा, जानिए पूरा मामला
Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार (07 जुलाई, 2025) तड़के एक जूनियर इंजीनियर की हत्या कर दी गई. चोरी करने के लिए घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर कनीय अभियंता मो. मुमताज को चाकू से गोदकर मार डाला. घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की है.
मो. मुमताज वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड थे. बताया जाता है कि चोरी करने की नीयत से चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे थे. घटना के वक्त घर में मो. मुमताज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे. मुमताज ने जब लूटपाट का विरोध किया तो चोरों ने पत्नी और बच्चों के सामने ही चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया.
घटना सुबह 3 से 4 बजे के करीब की है. शव को देखने से लग रहा था कि चाकू से कई बार वार किए गए होंगे. मो. मुमताज वैशाली जिले के देढूआ गांव के रहने वाले थे. माड़ीपुर में किराए के मकान में रहते थे. घटना की जानकारी मिलते ही मुमताज के परिजन पहुंचे. सूचना मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस भी पहुंची. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार भी पहुंचे. मृतक की पत्नी और बच्चों से पूछताछ की गई है.
यह भी पढ़ें- Bihar News: नालंदा में ताबड़तोड़ फायरिंग, किशोर समेत 2 लोगों की हत्या, बिहार में फिर बड़ा कांड!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







