'2024 की मतदाता सूची को क्यों नहीं बना जा रहा आधार', बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर EC से मीटिंग के बाद बोले ओवैसी
Asaduddin Owaisi Remark On Election Commission: बिहार विधानसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं की लिस्ट को अपडेट करने के फैसले को विपक्षी दल के नेता गलत ठहरा रहे हैं. इस मामले पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे थे. जहां से बैठक करने के बाद उन्होंने बयान दिया है. ओवैसी ने कहा कि यह जो प्रक्रिया की जा रही है इसके लिए राष्ट्रीय दलों से चर्चा नहीं की गई. Blo की ट्रेनिंग नहीं हुई क्योंकि उनके पास हैंडबुक नहीं है. इस वजह से चुनाव आयोग जो प्रक्रिया कर रहा है, यह सही नहीं है. उनका सवाल था कि 2024 की मतदाता सूची को ही आधार क्यों नहीं माना जा रहा. जिन मतदाताओं ने 2024 में वोट दिया आखिर 2025 में उनसे उनकी पहचान क्यों पूछी जा रही है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







