दिल्ली के नजफगढ़ से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर टीनू गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Jul 6, 2025 - 18:13
 0
दिल्ली के नजफगढ़ से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर टीनू गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र उर्फ टीनू को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक सिंगल शॉट पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

गजेंद्र उर्फ टीनू थाना बाबा हरिदास नगर का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और उस पर डकैती, अपहरण और अवैध हथियार सप्लाई जैसे गंभीर आरोपों में कुल 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

दिल्ली पुलिस ने कैसे किया अरेस्ट 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की हथियार तस्करों और गैंग के सदस्यों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर बनाए रखी थी. पुलिस की टीम को 4 जुलाई को खुफिया जानकारी मिली कि गजेंद्र किसी गैंग के सदस्यों से मिलने जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं. पुलिस की टीम ने साईं बाबा मंदिर नजफगढ़ के पास जाल बिछाया और आरोपी का पीछा करने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया.

पुलिस को उसके पास से एक मैगजीन सहित 32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस मिले. साथ ही उसके बैग से एक सिंगल शॉट पिस्टल और एक अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किया गया.

अपराधी का आपराधिक इतिहास

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गजेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा और खतरनाक है. उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में हत्या की कोशिश, अपहरण, लूटपाट, डकैती, अवैध हथियार रखना, चोरी, झपटमारी जैसे गंभीर धाराओं में 38 एफआईआर दर्ज हैं.

आरोपी बुरी संगत में पड़कर शराब और अपराध की दुनिया में कदम रख दिया. उसने पहले चेन स्नैचिंग से शुरुआत की और बाद में अपहरण और हथियार तस्करी जैसे बड़े अपराधों में शामिल हो गया. साल 2020 में वह एक प्रॉपर्टी डीलर के किडनैपिंग और फिरौती के मामले में गिरफ्तार हुआ था. जिसमें उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी में हथियारों के दम पर पीड़ित को अगवा किया और 50 लाख की मांग की थी.

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी दिल्ली एनसीआर में किसे हथियार देने वाला था.

इसे भी पढ़ें: रेप मामले में पटेल नगर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मर्डर केस में मिल चुकी है उम्र कैद की सजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.