राजस्थान में लगातार बढ़ रहा कोरोना वायरस, जयपुर में संक्रमण सबसे ज्यादा, कुल मामले 600 पार

Jun 22, 2025 - 11:52
 0
राजस्थान में लगातार बढ़ रहा कोरोना वायरस, जयपुर में संक्रमण सबसे ज्यादा, कुल मामले 600 पार

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के मामले सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है. यहां हर रोज कई लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आए हैं. राजस्थान में इस सीजन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 625 हो चुकी है. इनमें 245 एक्टिव केस हैं. 379 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से राजस्थान में हड़कंप मच गया है. यहां 25 संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं, जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं. स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन में रहने वालों की भी मॉनिटरिंग कर रहा है. बीते 24 घंटे में संक्रमित हुए 21 लोगों में 80 साल से ज्यादा की उम्र के दो बुजुर्ग हैं, जबकि 18 से 35 साल की उम्र के 15 युवा भी शामिल हैं.

जयपुर में 383 लोग कोरोना हुए हैं संक्रमित 
सबसे ज्यादा केस राजधानी जयपुर से सामने आए हैं. राज्य के 60 फीसदी मामले अकेले राजधानी जयपुर से है. जयपुर में 383 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जयपुर के अलावा उदयपुर से 79 और जोधपुर से 36 मामले सामने आए हैं.

इसके अलावा, चित्तौड़गढ़ से 14 और अजमेर व डीडवाना से दस-दस लोग संक्रमित हुए हैं. कोरोना का संक्रमण तकरीबन समूचे राजस्थान में फैल चुका है. राज्य के 41 में से 35 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं.  

लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत
कोरोना के बढ़ते मामलों के मुद्दे केंद्र और राज्य सरकार पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है. राज्य सरकार ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है. हालांकि दावा यह किया जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले जितना खतरनाक नहीं है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है.

लोगों से मास्क पहनने की सलाह
केंद्र और राजस्थान सरकार यहां पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है. राजधानी जयपुर समेत अन्य जगहों के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत दूसरी गाइडलाइन पर अमल करने को कहा गया है. हालांकि राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर का कहना है कि कोरोना का मौजूदा वेरिएंट पहले जितना खतरनाक नहीं है, फिर भी लोगों को एहतियात बरतना चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.