कत्ल कर जिस बहू को दफनाया अब उसके भाई-बहन ने खोला राज, तन्नू हत्याकांड में मिला अहम सुराग

Jun 22, 2025 - 11:52
 0
कत्ल कर जिस बहू को दफनाया अब उसके भाई-बहन ने खोला राज, तन्नू हत्याकांड में मिला अहम सुराग

Faridabad  Murder Case:  हरियाणा के फरीदाबाद में तनु नाम की महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है. महिला की हत्या कर उसके शव को घर के पास ही दफना दिया गया. पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगा है. अब में तनु के परिजनों का बड़ा बयान सामने आया है. तनु की बहन और उसके भाई ने कई बड़े खुलासे किये हैं. पुलिस अब परिजनों बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

तनु राजपूत की बहन प्रीति राजपूत कहती हैं, "...2 दिन पहले हमें एक कॉल आया. पुलिस ने हमें फरीदाबाद बुलाया. जब उन्होंने गड्ढा खोदा तो मेरी बहन की लाश मिली. पति (अरुण) की बुआ, जिसने यह शादी तय की थी, कह रही है कि कुछ हुआ ही नहीं है. मैं चाहती हूँ कि उस बुआ को पकड़ा जाए, क्योंकि यह एक साजिश है. उसे तो सब पता था, फिर उसने शादी क्यों तय की..." 

आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग
तनु राजपूत की बहन प्रीति ने इस मामले में जो भी आरोपी हैं उनके फांसी की सजा की मांग की है. प्रीति ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी बहन (तनु) की दिमागी स्थिति पूरी तरह स्वस्थ्य थी. ससुराल वालों ने जानबूझकर मंद बुद्धि और गुमशुदगी के पोस्टर्स सिर्फ यूपी में लगवाए थे. प्रीति ने कहा कि, तनु की हत्या में सास, ससुर, ननद पति, बुआ और अन्य लोग शामिल हैं. प्रीति ने तनु के पति पर शराब पीने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है.

आरोपियों ने हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव- भाई
वहीं तनु राजपूत के भाई प्रवीण राजपूत कहते हैं, "2 साल पहले मेरी बहन तनु राजपूत की शादी फरीदाबाद में अरुण कुमार से हुई थी. बाद में कई तरह की परेशानियां सामने आईं. दूल्हा उसे प्रताड़ित करता था. वह शराब भी पीता था, जिसके बारे में हमें शादी से पहले नहीं बताया गया था...23 अप्रैल को हमें फोन आया कि तनु कहीं चली गई है...24 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई...धीरे-धीरे डेढ़ महीने बीत गए और फिर हमें उसकी मौत का शक हुआ...परसों हमें पुलिस से फोन आया कि उन्हें सुराग मिला है. जब हम वहां (फरीदाबाद) पहुंचे तो पता चला कि उसे (तनु को) मार दिया गया है और उसे गड्ढे में दफना दिया गया है..."

फरीदाबाद एसीपी राजेश कुमार लोहान ने बताया, "तनु और अरुण की शादी 21 जून, 2023 को हुई थी. हमें अरुण द्वारा तनु की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी. पुलिस ने संज्ञान लिया और परिवार से कुछ सुराग मिले. मामला सामने आया कि पीड़िता के ससुर भूप सिंह ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे घर के सामने एक गड्ढे में दफना दिया... पुलिस आगे की जानकारी के आधार पर मामले की जांच जारी रखेगी."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.