IND vs ENG Test Series: जिनके नाम पर पड़ा भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम, उसी खिलाड़ी ने कर दी विजेता टीम की भविष्यवाणी, जानिए

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
IND vs ENG Test Series: जिनके नाम पर पड़ा भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम, उसी खिलाड़ी ने कर दी विजेता टीम की भविष्यवाणी, जानिए

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है. इस बार यह सीरीज कई मायनो में खास बन गई है क्योंकि अब इस सीरीज को "एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी" के नाम से जाना जाएगा. यह ट्रॉफी दो दिग्गज खिलाड़ियों ,भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के सम्मान में शुरू की गई है. इससे पहले यह सीरीज “पटौदी ट्रॉफी” के नाम से जानी जाती थी.

इंग्लैंड में होने वाली यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025–27 का हिस्सा है, जिससे इस सीरीज का महत्व और भी अधिक हो गया है. दिलचस्प बात यह है कि यह नई ट्रॉफी जेम्स एंडरसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही समय बाद शुरू की जा रही है, और उन्होंने खुद इस सीरीज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

जेम्स एंडरसन ने सीरीज को लेकर कही ये बात

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि यह सीरीज बहुत ज्यादा रोमांचक होने वाली है जहां दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंने वाली है.एंडरसन ने कहा कि भले ही भारतीय टीम के इस दौरे पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के कारण मौजूद नहीं होंगे, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत के युवा खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम के सामने मजबूती से खड़े होंगे.

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान एंडरसन ने आगे कहा, “भारतीय टीम इस बार भले ही बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हों, लेकिन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इंग्लैंड की टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन भारत जैसी टीम को हराना आज भी एक कठिन चुनौती है.”

एंडरसन ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खास तौर पर तारीफ की और उनकी रिवर्स स्विंग गेंदबाजी को भारतीय टीम के लिए एक बड़ी ताकत बताया. एंडरसन ने भारत के युवा खिलाडि़यो,यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की भी सराहना की.

भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड अपनाएगी अपनी आक्रामक ‘बेसबॉल’ रणनीति

इंग्लैंड में होने वाली इस सीरीज में शुभमन गिल को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभावित प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम के ओपनर के रूप में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन या अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ करुण नायर, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी.

वहीं इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स की कप्तामी वाली इंग्लैंड की टीम अपने आक्रामक ‘बेसबॉल’ (Bazball) अप्रोच से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर है. एंडरसन का मानना है कि बेसबॉल की यह रणनीति इस सीरीज को और अधिक रोमांचक बना सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स (हेडिंग्ले) में खेला जाएगा. इसके बाद के मुकाबले बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल में खेले जाएंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.