जासूसी के आरोप में राजस्थान के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सचिव गिरफ्तार, सात बार जा चुका है पाकिस्तान

Jun 3, 2025 - 11:53
 0
जासूसी के आरोप में राजस्थान के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सचिव गिरफ्तार, सात बार जा चुका है पाकिस्तान

Pakistan Spy News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को गिरफ्तार किया गया है. जैसलमेर के रहने वाले शकूर खान को 28 मार्च को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही थी. जयपुर लाकर इंटेलिजेंस एजेंसियां पूछताछ कर रही थीं. 

शकूर खान जैसलमेर के जिला रोजगार दफ्तर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात था. वह पिछले कुछ सालों में सात बार पाकिस्तान गया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं मुहैया कराने का आरोप था. सरकारी कर्मचारी होते हुए वह पिछले कई सालों से पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव के तौर पर काम देखता था.

राजस्थान पुलिस शकूर खान की गिरफ्तारी को लेकर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है. उसके बाद उसे आज ही सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस बीच शकूर खान की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस का प्रेस नोट भी सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तानी दूतावास के दो कर्मचारियों से संबंध थे और ISI के भी संपर्क में था.

महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सुरक्षा विष्णु कांत गुप्ता के निर्देशन में सफलता मिली है. मांगलिया की ढाणी निवासी शकुर खान की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही थीं. शकुर खान पाक दूतावास में कार्य करने वाले अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर से नजदीकी संपर्क में था.

कई बार पाक दूतावास में जाकर संपर्क भी किया था. शकूर खान पाक दूतावास में कार्यरत दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीजा प्राप्त कर पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है. पाकिस्तान प्रवास के दौरान आईएसआई एजेंटों से भी संपर्क किया था. शकूर सामरिक महत्व की सूचनाएं वाट्सएप उपलब्ध करवा रहा था. शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के अंतगर्त आने पर संदिग्ध शकुर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.