'ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया भारत को बोले थैंक्यू', प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर कहा- '200 मिलियन मुसलमान...'

Jun 2, 2025 - 12:13
 0
'ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया भारत को बोले थैंक्यू', प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर कहा- '200 मिलियन मुसलमान...'

Priyanka Chaturvedi India Pakistan: शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को बुरी तरह धोया है. उन्होंने कहा कि भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की ओर आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद की व्यवस्था पर अभी भी अटका हुआ है. प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया.

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''हमने अभी थोड़े दिनों पहले ब्रिटेन के साथ एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किया है, भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की ओर देख रहा है, जबकि पाकिस्तान दुनिया भर में 'फ्री टेररिस्ट अरेंजमेंट व्यवस्था' के साथ आगे बढ़ रहा है. हमें पाक की इसी बात को उजागर करने की जरूरत है. हमने G-20 की सफलता पूर्वक बैठक की वही दूसरी तरफ पाकिस्तान T-20 कर रहा है दुनियाभर के जो सबसे बड़े 20 आतंकी हैं, वह सभी पाकिस्तान में हैं और वहां की सरकार उनको बढ़ा रही है, उनको बढ़ावा दे रही है यही पाक सरकार की नीति है.''

प्रियंका चतुर्वेदी ने की भारतीय सेना की तारीफ  

उन्होंने कहा, ''हमारे सशस्त्र बलों ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया, दुनिया को इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए. उन्होंने पूरे चीनी रडार सिस्टम को भी जाम कर दिया, जिस पर पाकिस्तान निर्भर था, और ऐसा करके हमने अन्य उच्च-स्तरीय हथियारों को भी उजागर किया - जिस दुष्प्रचार के बारे में हम सुन रहे थे.''

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, "तत्कालीन पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पहलगाम आतंकी हमले से पहले एक भाषण दिया था और उन्होंने समझाया था कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बहुत बड़ा अंतर है... लेकिन वह भूल गए कि भारत में 200 मिलियन से अधिक मुसलमान सरकार के साथ खड़े थे और कह रहे थे 'उनको मुंहतोड़ जवाब दो'. पाकिस्तान ने अपने देश के अल्पसंख्यकों के साथ जो किया है - वे उसके परिणाम भुगत रहे हैं..."

इनपुट - एएनआई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.