अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा दिखीं बेहद खूबसूरत
गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का बड़े धूम-धाम से स्वागत किया. 14 सितंबर को 'एंटीलिया' में हुए इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार ने कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया था. सोशल मीडिया पर अंबानी गणपति सेलिब्रेशन की कई वीडियो छाई हुई हैं, इसमें सचिन तेंदुलकर का वीडियो भी है. सचिन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आईं.
अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की भी कई बड़ी हस्तियां आईं. गणेश पूजा में सलमान खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, करीना कपूर समेत कई सेलिब्रिटी नजर आए. सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 'एंटीलिया चा राजा' के दर्शन को पहुंचे. सचिन ने लाल रंग का और अर्जुन तेंदुलकर नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था.
The entire Tendulkar family came to seek Ganpati Bappa’s blessings Sachin Tendulkar, Arjun Tendulkar, and Sara Tendulkar.❤️🙏 pic.twitter.com/RZjyZKmJLC
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 14, 2026
यह भी पढ़ें- किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर हल्के हरे रंग की साड़ी पहनकर आई थी. अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक पिंक रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई. फोटो खिंचवाने के दौरान सारा ने सानिया को बुलाकर अपने पास खड़ा होने के लिए कहा. बता दें कि ननद-भाभी के बीच अच्छा बॉन्ड भी है.
It looks like Sara Tendulkar’s love for her brother Arjun has reduced a little after her sister-in-law came into his life. During the photo pose, when Arjun came to stand next to Sara, she called her sister-in-law and asked Arjun to stand on the other side.😂❤️ pic.twitter.com/o0qtnS757V — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 14, 2026
यह भी पढ़ें- भारत के पास एशिया कप की 17 ट्रॉफी, पाकिस्तान बहुत पीछे; देखें पूरी लिस्ट
'एंटीलिया' पहुंचे सलमान खान का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हल्के नीले रंग की चेक शर्ट और व्हाइट-वॉश डेनिम जींस पहने सलमान ने बंदाना पहना था.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







