हरियाणा सरकार रोहतक में मनाएगी भव्य परशुराम जन्मोत्सव, दो तरह से होगा खास, जानें कैसे?

May 29, 2025 - 13:46
 0
हरियाणा सरकार रोहतक में मनाएगी भव्य परशुराम जन्मोत्सव, दो तरह से होगा खास, जानें कैसे?

Parshuram Jayanti: हरियाणा में 30 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव रोहतक जिले के पहरावर गांव में आयोजित किया जा रहा है. यहा उत्सव सर्वजातीय होगा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसमें मुख्य अतिथि होंगे. इतना ही नहीं, मंत्रिमण्डल के सदस्य और विधायकगण भी यहां मौजूद होंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेतागण और कई राज्यों के नेता भी इसमें शामिल होंगे.

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी है कि इस बार हरियाणा में आयोजित किया जाने वाला परशुराम जन्मोत्सव बेहद खास है. यह दो तरह से खूबसूरती होगा. पहला तो यह कि परशुराम जन्मोत्सव सर्वजातीय होगा. इसके अलावा, यह कार्यक्रम हमारे सैनिकों और शहीदों को समर्पित होगा. 

दो तरह से खूबसूरत होगा परशुराम जन्मोत्सव
कहा जा रहा है कि परशुराम जन्मोत्सव के जरिए बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार भाईचारे और देशभक्ति का संदेश देना चाहती है. इसी के साथ यह संदेश भी देना चाहती है कि आने वाले समय में महापुरुषों की सभी जयंती सर्वसमाज के लोग मिलकर मनाएं. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 'ऑपरेशन शील्ड' सिविल डिफेंस अभ्यास स्थगित, गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया गया फैसला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.