55,000 रुपये से भी कम में खरीदें iPhone 17! यहां मिल रही है सबसे जबरदस्त डील, जानिए कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

Apr 13, 2026 - 10:23
 0
55,000 रुपये से भी कम में खरीदें iPhone 17! यहां मिल रही है सबसे जबरदस्त डील, जानिए कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

iPhone 17 Discount Offer: अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. Vijay Sales की Apple Days 2026 सेल में Apple डिवाइसेज पर भारी छूट दी जा रही है. यह सेल 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चल रही है, जिसमें कीमत में कटौती एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और बोनस जैसे कई फायदे मिल रहे हैं. इस दौरान लेटेस्ट iPhone 17 पर भी बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है.

iPhone 17 पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

iPhone 17 को भारत में 256GB वेरिएंट के साथ 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन इस सेल में Vijay Sales इसे 78,790 रुपये में ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, Axis, ICICI और SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. इस तरह इसकी कीमत घटकर लगभग 75,790 रुपये रह जाती है.

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है. कंपनी एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर 10,000 रुपये तक का बोनस भी दे रही है. ऐसे में कुल मिलाकर करीब 21,000 रुपये तक की बचत संभव है जिससे iPhone 17 की कीमत लगभग 55,000 रुपये तक आ सकती है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

एक्स्ट्रा फायदे भी मिल रहे हैं

इस डील को और आकर्षक बनाने के लिए Vijay Sales की तरफ से करीब 591 रुपये तक के लॉयल्टी पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं. यानी खरीदारी के बाद भी आपको अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकता है.

क्यों खास है iPhone 17?

iPhone 17 इस बार कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आया है जो इसे लगभग Pro जैसा अनुभव देते हैं. इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. साथ ही, इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन में नया A19 चिप दिया गया है जो परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बनाता है. गेमिंग के दौरान भी स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है और फ्रेम ड्रॉप बहुत कम देखने को मिलता है.

कैमरा और बैटरी में भी सुधार

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो डिटेल और शार्पनेस के मामले में शानदार रिजल्ट देता है. वहीं फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है. बैटरी भी पहले से बेहतर हुई है जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग 11 घंटे तक चल सकती है. इसमें चैटिंग, सोशल मीडिया, फोटो क्लिक करना और वीडियो देखना आराम से हो जाता है.

डिजाइन और मजबूती में भी अपग्रेड

iPhone 17 में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है जो इसे स्क्रैच से ज्यादा सुरक्षित बनाता है. फोन के बेजल्स पहले से पतले हैं और इसमें Always-On Display का सपोर्ट भी मिलता है. iPhone 17 अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल बन गया है और इस सेल में मिल रही कीमत इसे और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी डील बना देती है.

Samsung Galaxy S25 5G पर 5 हजार की बचत

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S25 5G पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. दरअसल, इस फोन के 12+128GB वेरिएंट की असल कीमत 74,999 रुपये है लेकिन यहां पर ये फोन 69,999 रुपये में लिस्टेड है. इसका मतलब है कि फोन पर सीधे 5 हजार रुपये की बचत हो रही है. इसके अलावा Flipkart SBI के क्रेडिट कार्ड पर आपको 3499 रुपये की एक्सट्रा छूट मिल जाएगी. साथ ही इस फोन को आप महज 3426 रुपये का मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Google पर लीक हो गई है आपकी पर्सनल जानकारी? बस ये ट्रिक अपनाएं और मिनटों में हटाएं अपनी डिटेल्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.