IPL 2025 Playoffs Schedule: जानिए किस टीम का कब होगा मुकाबला, कहां होंगे मैच और कहां देखे लाइव

May 28, 2025 - 11:33
 0
IPL 2025 Playoffs Schedule: जानिए किस टीम का कब होगा मुकाबला, कहां होंगे मैच और कहां देखे लाइव

आईपीएल 2025 प्लेऑफ: IPL 2025 का लीग स्टेज अब समाप्त हो चुका है.जिसका आखिरी व 70वां मुकाबला 27 मई को लखनऊ के इकाना स्टोडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने एलएसजी को हराकर न सिर्फ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की,बल्कि गुजरात टायट्ंस की भी किस्मत तय कर दी. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में बैंगलोर ने लखनऊ के खिलाफ 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष 2 में अपना स्थान पक्का कर लिया. इस जीत के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है.

प्लेऑफ की स्थिति
आरसीबी की जीत के बाद चारों स्थान तय हो गए है: 

पंजाब किंग्स-लीग स्टेज में शीर्ष स्थान पर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- दूसरा स्थान
गुजरात टायट्ंस- तीसरा स्थान
मुंबई इंडियंस- चौथा स्थान

प्लेऑफ का शेड्यूल

क्वालिफायर-1 
स्थान- महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम,मुल्लानपुर, चंडीगढ
समय- 29 मई 2025, शाम 7:30 बजे से
टीम- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs पंजाब किंग्स
इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सीधा आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी

एलिमिनेटर
स्थान-  महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम,मुल्लानपुर, चंडीगढ
समय- 30 मई 2025,शाम 7:30 बजे से
टीम- गुजरात टायट्ंस vs मुंबई इंडियंस
इसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी,जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में खेलेगी.

क्वालिफायर-2 
स्थान-नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय-  1 जून 2025, शाम 7:30 बजे से
टीम- क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम vs एलिमिनेटर की  विजेता टीम

फाइनल
स्थान-नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय-  3 जून 2025, शाम 7:30 बजे से
टीम- क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम

कहां देखें ये मुकाबले

टीवी पर प्रसारण: सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
ऑनलाइम स्ट्रीमिंग: वहीं मोबाइल और ऑनलाइन व्यूवर्स के लिए JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

RCB के फैंस इस बार काफी उत्साहित हैं, क्योंकि टीम की फॉर्म जबरदस्त है. वहीं पंजाब किंग्स पहली बार टॉप रहते हुए क्वालिफायर-1 में खेलेगी. गुजरात टायट्ंस और मुंबई इंडियंस के पास अनुभव है और ऐसी स्थितियों में दोनो टीमें कई बार खुद को साबित कर चुकी हैं. अब देखना रोमांचक होगा की इस बार का आईपीएल 2025 का खिताब कौन जीतेगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.