Google Pixel 10 पर बंपर डिस्काउंट, इस ऑफर में मिल रही 13,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट, चेक करें डील

Feb 25, 2026 - 11:18
 0
Google Pixel 10 पर बंपर डिस्काउंट, इस ऑफर में मिल रही 13,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट, चेक करें डील

Google Pixel 10 Discount: गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है. दरअसल, पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Pixel 10 की खरीद पर इस समय 13,000 रुपये से अधिक की बचत की जा सकती है. इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ शानदार कैमरा और कई एआई पावर्ड फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में अगर आप कम कीमत पर पिक्सल 10 खरीदना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.

Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर ऑपरेट करता है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा लगा हुआ है. फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो के लिए 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. गूगल ने इसे 4970mAh के बैटरी पैक से लैस किया है और अगले 7 सालों तक इसे सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी.

अमेजन पर मिल रही छूट

भारत में इस फोन को 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह अमेजन पर काफी कम कीमत पर मिल रहा है. अमेजन पर अभी Pixel 10 (Frost, 12GB+256GB वेरिएंट) 69,848 रुपये में लिस्टेड है. इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ फोन की खरीद पर कैशबैक और बैंक ऑफर्स के तौर पर 3500 रुपये की एडिशनल छूट भी मिल रही है. इस तरह देखा जाए तो फोन पर 13,000 रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है.

Galaxy S24 FE हो गया 25,000 रुपये सस्ता

Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S24 FE पर धमाकेदार ऑफर आया है. 59,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर केवल 35,999 में लिस्टेड है. इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ इस पर क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1800 रुपये का एडिशनल कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 35,000 रुपये से भी कम हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro का टेस्ट प्रोडक्शन हुआ शुरू, यहां जानें लॉन्च टाइमलाइन से लेकर अपग्रेड्स तक सब कुछ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.