कौन हैं AAP विधायक रमन अरोड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- 'अपना हो या पराया...'

May 23, 2025 - 16:50
 0
कौन हैं AAP विधायक रमन अरोड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- 'अपना हो या पराया...'

AAP MLA Raman Arora Arrested: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके जालंधर स्थित उनके आवास पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार (23 मई) भ्रष्टाचार के एक मामले में छापेमारी की. रमन आरोड़ा पर आरोप हैं कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए लोगों नोटिस भिजवाए और फिर पैसे लेकर उन नोटिस को रफा दफा करवाया.

दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापल ले ली थी, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि अरोड़ा सरकार की रडार पर है. वहीं शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने उनके आवास पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया.

कौन हैं रमन अरोड़ा?
रमन अरोड़ा जालंधर में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार हैं. साल 2022 के चुनाव में रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक चुनकर आए थे. अरोड़ा पर एक्शन जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े करप्शन के मामले में हुई है. सुखदेव को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. वहीं अब कथित तौर पर उनके जरिए रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है.

अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार कबूल नहीं- AAP
वहीं रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार अगर किसी ने किया है तो वह बख्शा नहीं जाएगा. भगवंत सरकार में मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, "विधायक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं और उन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है."

'किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शेंगे नहीं'
उन्होंने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनआंदोलन से हुआ है. राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार में किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए." 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.