मथुरा में सामूहिक सुसाइड! परिवार के 5 लोगों ने साथ दी जान, 3 मासूमों के साथ माता-पिता ने खाया जहर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली. घर में मौजूद पति-पत्नी और तीनों बच्चों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. पांचों के शव घर के अंदर से मिले.
बताया जा रहा है कि किसी बात से परेशान पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थ पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.
आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
मामला थाना महावन इलाके के गांव खप्परपुर का है. पति-पत्नी ने मिलकर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता अब तक नहीं चल सका है. फिलहाल, पुलिस परिवालवालों और गांव वालों से पूछताछ कर मामले को समझने की कोशिश कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था या जान देने की कोई और वजह थी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







