आईसीसी इवेंट की मेजबानी से 'अपाहिज' हो सकता है पाकिस्तान, कैसे भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
आईसीसी इवेंट की मेजबानी से 'अपाहिज' हो सकता है पाकिस्तान, कैसे भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी

पाकिस्तान सरकार की तरफ से बीते रविवार (01 फरवरी) इस बात का एलान किया गया कि उनकी क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में तो हिस्सा लेगी, लकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले लीग मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. पड़ोसी देश ने अपने इस फैसले से सभी हैरान किया. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान की यह नादानी उन्हें हमेशा के लिए आईसीसी इवेंट की मेजबानी से अपाहिज कर सकती है. 

आईसीसी शेड्यूल के मुताबिक, टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच लीग मुकाबला श्रीलंक के कोलंबो में खेला जाना था. मुकाबले के लिए तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ 6 दिन पहले अचानक एलान करते हुए बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी. अब आइए जानते हैं कि कैसे पाकिस्तान का यह फैसला उन्हें भविष्य में होने वाले आईसीसी इवेंट की मेजबानी के लिए हमेशा के लिए महरूम कर सकता है. 

कैसे पाकिस्तान पर मंडराया आईसीसी इवेंट से अपाहिज होने का खतरा?

फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की तरफ से पाकिस्तान के इस फैसले पर कोई कार्रावाई नहीं की गई है, लेकिन इस मसले में आईसीसी की तरफ से इस तरह का एक्शन भी लिया जा सकता है कि पाकिस्तान को हमेशा के लिए ही आईसीसी इवेंट की मेजबानी से महरूम कर दिया जाए. 

पाकिस्तान को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी, जिसके जरिए पाकिस्तान ने 29 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी आईसीसी इवेंट को होस्ट किया था. पाकिस्तान पहले से ही इस बात को लेकर सवालों के घेरे में रहा है कि उन्हें किसी बड़े इवेंट की मेजबानी दी जाए या नहीं. 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने 1996 वर्ल्ड को अपने देश में होस्ट किया था. वहीं बाकी तमाम देशों को लगा जल्दी-जल्दी आईसीसी टूर्नामेंट का मेजबान बनाया जाता है. 

समझौते के बाद पाकिस्तान ने पीछे खींचे पैर 

पहले ही इस बात का समझौता हो चुका है कि भारत और पाकिस्तान की सरजमीं पर होने वाले आईसीसी या किसी भी इवेंट में दोनों टीमें एक दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी. दोनों के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. जैसे पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अपने मुकाबले दुबई में खेले थे. 

इसी तरह भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं. भारत में तमाम टीमें आकर टी20 विश्व कप के मैच खेलेंगी, लेकिन पाकिस्तान पहले से ही हो चुके समझौते के तहत हाइब्रिड मॉडल के आधार पर श्रीलंका में खेलेगी. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से अपने पैर पीछे खींचने का फैसला किया. उनकी इस हरकत को देखते हुए आईसीसी पाकिस्तान को हमेशा के लिए आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी से बैन कर सकता है. 

भारत ने ICC इवेंट के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ मैच का किया था बहिष्कार 

गौरतलब है कि जुलाई 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार किया था. हालांकि इस लीग का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कोई लेना देना नहीं था. लेकिन भारत की तरफ से आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.