U19 World Cup 2026: U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले तय, जानें टीमें, तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
U19 World Cup 2026: U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले तय, जानें टीमें, तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है. सुपर सिक्स के मुकाबले खत्म होने के बाद टूर्नामेंट को चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं और अब खिताब की जंग शुरू होने वाली है. 3 और 4 फरवरी को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद 6 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा.

सेमीफाइनल में पहुंचीं ये चार टीमें

इस बार अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने अपने-अपने सुपर सिक्स मुकाबले जीतकर पहले ही अंतिम चार में एंट्री कर ली थी. वहीं, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया.

पहला सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का सामना इंग्लैंड अंडर-19 टीम से होगा. यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान

दूसरा सेमीफाइनल बुधवार, 4 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. इसमें भारत अंडर-19 टीम का सामना अफगानिस्तान अंडर-19 टीम से होगा. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा. इस मुकाबले की भी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे होगी. भारत जहां अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा करेगा, वहीं अफगानिस्तान अपनी तेज गेंदबाजी से चौंकाने की कोशिश करेगा.

फाइनल की तारीख और जगह

दोनों सेमीफाइनल के विजेता टीमें शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को फाइनल में आमने-सामने होंगी. खिताबी मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

भारत में कहां देखें लाइव मैच

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 की सभी सेमीफाइनलिस्ट टीमों के स्क्वॉड

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

ऑस्ट्रेलियाई टीम: ओलिवर पीक (कप्तान), केरी बार्टन, नाथन करे, जेडन ड्रेपर, बेन गार्डनर, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लेमंड, विल मलाजुक, निवेश सेमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम बायरस, एलेक्स ली यंग

इंग्लैंड टीम: शमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन

अफगानिस्तान टीम: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सावत, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाज़ई, अजीज मिया खिल, नाजिफ अमीरी, खातिर स्टेनिकजई, नूरस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैदुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान
रिजर्व: अकील खान, फहीम कासमी, इज्जत नूर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.