पुरी शंकराचार्य से मिले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य, माघ मेले के विवाद की दी जानकारी

Jan 24, 2026 - 12:29
 0
पुरी शंकराचार्य से मिले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य, माघ मेले के विवाद की दी जानकारी

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य विवाद के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक उनके प्रतिनिधि ने पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की है. बड़ी बात ये है कि स्वामी निश्चलानंद शंकराचार्य के तौर पर अविमुक्तेश्वरानंद से असहमत रहे है. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य बनने के बाद ये पहली बार हो रहा है कि उनकी ओर से स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से किसी तरह का सीधा संवाद हो रहा है. इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद ने स्वामी निश्चलानंद से मुलाकात की और मौनी अमावस्या पर्व के दिन हुए विवाद की घटना के बारे में बातचीत की. 

अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य ने की मुलाकात

अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर में आयोजित पट्टाभिषेक तिथि में शामिल होने पहुंचे थे. जिसके बाद दोनों के बीच इस विवाद को लेकर बातचीत हुई है. खबरों के मुताबिक जल्द ही पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुलाकात हो सकती है. 

माघ मेले में मिल सकते हैं दोनों शंकराचार्य

बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुरी शंकराचार्य की मुलाकात माघ मेले में ही हो सकती है. इस दौरान दोनों के बीच गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर बात होगी. अगर शंकराचार्य की मुलाक़ात होती है तो अविमुक्तेश्वरानंद का असली नकली का प्रश्न थम जायेगा और मेला प्रशासन इस मुलाकात से पूरी तरह बैकफुट पर चला जायेगा. 

बता दें कि पुरी शंकराचार्य ने भले ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य के तौर पर  सहमति नहीं दी है लेकिन, मौनी अमावस्या की घटना के बाद निश्चलानंद सरस्वती ने उन्हें अपना लाडला बताया था और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि वो इस विवाद पर तभी बोलेंगे जब उन्होंने घटना की पूरी जानकारी मिलेगी. 

केशव मौर्य को होना चाहिए CM..', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की डिप्टी सीएम की तारीफ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.