10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

Jan 24, 2026 - 12:29
 0
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

Fastest Hundred In Minutes: क्रिकेट के ज्यादातर फैंस सबसे कम गेंद पर शतक का रिकॉर्ड के बारे में जानते होंगे, लेकिन सबसे कम समय में शतक लगाने वाला कौन है? इसका जवाब बहुत कम ही लोगो के पास होगा. कई लोगो को तो शायद यकीन भी ना होगा कि ऐसा कारनामा क्रिकेट में हुआ भी है. फर्स्टक्लास क्रिकेट में सबसे कम समय में शतक लगाने का कमाल ग्लेन चैपल ने साल 1993 में किया, जो एंड्रयू स्ट्रॉस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गजों के साथ खेल चुके हैं. चैपल ने ग्लेमोर्गन टीम के खिलाफ महज 21 मिनट में 27 गेंद पर शतक जड़ दिया था. ये उस वक्त फर्स्टक्लास क्रिकेट में सबसे कम समय में शतक का रिकॉर्ड था, जो आज भी कायम है. हालांकि, मॉडर्न डे क्रिकेट को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में इस रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है.

ग्लेन चैपल ने कब बनाया था रिकॉर्ड?

साल 1993 में 15 से 19 जुलाई के बीच लंकाशर और ग्लेमोर्गन की टीम के बीच चारदिवसीय मुकाबला खेला गया था. ग्लेन चैपल की टीम लंकाशर ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए. ग्लेमोर्गन ने इसके जवाब में 303 रन पर पारी घोषित कर सबको चौंका दिया. पहली पारी में महज 7 रन की बढ़त लेकर उतरी लंकाशर ने दूसरी पारी में गजब का खेल दिखाया. उसने अपने ऑलराउंडर ग्लेन चैपल को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा और चैपल ने महज 21 मिनट में शतक ठोक दिया. ग्लेन चैपल ने 27वीं गेंद पर शतक पूरा कर लिया था, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे. ग्लेन चैपल से पहले सबसे कम समय में शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी के नाम था. टॉम मूडी ने साल 1990 में ग्लेमोर्गन की ओर से खेलते हुए वारविकशर के खिलाफ महज 26 मिनट में शतक ठोक दिया था. 

कैसा रहा चैपल का इंटरनेशनल करियर?

ग्लेन चैपल का इंटरनेशनल करियर बहुत अच्छा नहीं रहा. ग्लेन चैपल ने साल 2006 में जिस वनडे मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया, उन्हें उसी मैच में चोट लग गई. इस कारण चैपल को 4 ओवर की गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा. चैपल को इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिला और उनका करियर सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि आधे मैच से भी कम में खत्म हो गया था. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.