साई सुदर्शन से छिनेगी ऑरेंज कैप? यह खिलाड़ी है जीतने का बड़ा दावेदार; अब दो बल्लेबाज 600 के पार और छह 500 पार

May 19, 2025 - 17:51
 0
साई सुदर्शन से छिनेगी ऑरेंज कैप? यह खिलाड़ी है जीतने का बड़ा दावेदार; अब दो बल्लेबाज 600 के पार और छह 500 पार

IPL 2025 Orange Cap List: IPL 2025 अपने आखिरी चरण में है और कुछ ही दिनों में प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. इस बीच ऑरेंज कैप की दौड़ ने भी सनसनी मचाई हुई है. टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने से पहले कुल 5 खिलाड़ी सीधे तौर पर ऑरेंज कैप की होड़ में बने हुए थे. अब सिर्फ 2 खिलाड़ी बचे हैं, जिन्होंने इस मामले में काफी अच्छी बढ़त कायम कर ली है. यानी 2 खिलाड़ी अब तक IPL 2025 में 600 रनों का आंकड़ा छू पाए हैं.

साई सुदर्शन से छिनेगी ऑरेंज कैप!

गुजरात टाइटंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में प्रवेश पा लिया है. वह ना केवल टेबल के टॉप पर बनी हुई है बल्कि अभी तक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के ही हैं. साई सुदर्शन ने अभी तक 12 मैचों में एक शतक और 5 फिफ्टी लगाते हुए कुल 617 रन बना लिए हैं और अभी ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है.

उनसे ऑरेंज कैप फिलहाल जो खिलाड़ी छीन सकता है, वह उन्हीं की टीम का कप्तान है. शुभमन गिल उनसे सिर्फ 16 रन दूर हैं, जो अब तक 12 मैचों में 60.10 के औसत से 601 रन बना चुके हैं. तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं, जो दूसरे स्थान पर काबिज गिल से 78 रन पीछे हैं. ऐसे में शुभमन गिल ही फिलहाल वो खिलाड़ी नजर आते हैं, जो साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप को छीन सकते हैं.

गुजरात टाइटंस IPL 2025 की शुरुआत से ही एक चैंपियन टीम की तरह खेली है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन टूर्नामेंट में 2 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वो अभी तक मिलकर गुजरात के लिए 1,218 रन बना चुके हैं और दोनों ने कुल मिलाकर एक सेंचुरी और 11 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

6 बल्लेबाज 500 पार

शुभमन गिल और साई सुदर्शन 600 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं, वहीं आईपीएल 2025 में अभी तक 500 रनों का आंकड़ा छूने वाले कुल 6 खिलाड़ी हैं. सुदर्शन और गिल के बाद यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 523 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर विराजमान सूर्यकुमार यादव ने 510 और पांचवें स्थान पर विराट कोहली के बल्ले से 505 रन निकले हैं. गुजरात के ही जोस बटलर अब तक 500 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

लाइव चल रहा था रेसलिंग का मैच तभी खिलाड़ी ने बैग से निकाला कोबरा सांप और दूसरे खिलाड़ी को कटवाया, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.